रायबरेली। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी एनटीसी व एनएसी भर्ती परिणाम में रायबरेली को गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। सोनिया नगर निवासी डॉ. राहुल गुरूजी, पुत्र श्री शास्त्री एस. प्रकाश का चयन आईटीआई इंस्ट्रक्टर के पद पर हुआ है। यह नियुक्ति प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत 2504 विभिन्न व्यवसायों के पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया के तहत की गई है। चयन की सूचना मिलते ही डॉ. राहुल के परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी, माला पहनाई और मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया। परिवार के सदस्यों ने इसे डॉ. राहुल की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताया। मोहल्ले में भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल रहा। अपनी सफलता पर डॉ. राहुल ने कहा कि यह सब उनके माता-पिता, गुरुजनों और परिजनों के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने युवाओं को मेहनत और निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश भी दिया।
Jansaamna