♦जाँच टीम ने कई वाहनों का किया चालान, कई को किया सीज।
कानपुर: जन सामना संवाददाता। बिगत दिनों जिले के बिल्हौर क्षेत्र अन्तर्गत अरौल में घटित हादसे का संज्ञान लेते हुए सम्भागीय परिवहन के अधिकारियों ने स्कूली वाहनों के मानकों की चेकिंग के लिये अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 9 वाहनों का चालान किया गया एवं दो स्कूली वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की गई।
एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा खातून ने बताया कि अरौल में स्कूल की वैन हादसे का शिकार हो गई थी, यह घटना बहुत ही दर्दनाक और दुःखद है। जिससे विभाग पूरी अपनी संवेदना प्रकट करता है।
उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह का कार्यक्रम 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक चलाया जा रहा है जिसमें प्रमुख रूप से वाहन चलाने को लेकर को जानकारियां व पत्रक देकर उन्हें जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। स्कूली वाहन जो कि दुर्घटना ग्रस्त हुआ है उस वाहन की जांच और स्कूल प्रबंधन से वाहन व ड्राइवर के बारे में जानकारी ली जा रही है।
Jansaamna
जहां तक मैं देखती हूं और महसूस करती हूं कि दुनिया भर में धार्मिक कट्टरवाद हावी है और आज धर्म को ही लोकतंत्र का जामा पहना दिया गया है और लोग भी उसी की रोशनी में अंधे हो रहे हैं जबकि धर्म और राजनीति दोनों अलग – अलग बातें हैं। किसी भी परंपरा को निभाना धर्म नहीं है (टोपी, जनेऊ, चोटी, दाढ़ी) मानवता और व्यक्ति का मानसिक और चारित्रिक विकास ही धर्म है। लगभग सभी धर्म एक ईश्वरी शक्ति को मानते हैं, जिसने इस सृष्टि की रचना की है।
ऊंचाहार, रायबरेली। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल ने बताया कि आज ऊंचाहार ब्लॉक की ग्राम सभा सराय हरदो में गांव चलो अभियान चलाया गया। जिसमें बूथ संयोजक शिवम मौर्य, अनूप कुमार, सतीश कुमार, विमला देवी, ओम प्रकाश, सभी पन्ना प्रमुख, विधान सभा विस्तारक के डी भाई मौजूद रहे। गांव चलो अभियान के दौरान ग्रामीणों को भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। गांव में घर-घर जाकर ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनको किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास एवं ग्रामीणों से गांव की समस्यायों पर चर्चा की गई ।
कानपुर नगर। रामदेवी क्षेत्र के शिवकटरा मोड़ पर स्थित मिशिका हॉस्पिटल में आम जन के हित में फ्री कैंसर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार को संबोधित करते कानपुर नगर के प्रतिष्ठित कैंसर रोग सर्जन डा. कुश पाठक ने भारत में कैंसर के बढ़ते रोगियों के आंकड़ों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समस्त समाज को एकजुट होकर इस बीमारी से लड़ना होगा।
सासनी, हाथरस। गांव विलखौरा को जाने वाली सडक को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश जारी है। दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने सरकारी विद्यालयों में ताले लगा दिए और यहां आने वाले शिक्षकों को विद्यालय के बाहर ही रखा।
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शुक्रवार को एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा एवं नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं मस्जिदों के आसपास लोगों से संवाद स्थापित कर शांति बनाए रखने की अपील की।
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। किड्स कार्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न वर्गों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मतदान करने की शपथ दिलाई।
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। गांधी पार्क मैदान पर चल रहें टी 10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को तीन मैंच खेले गये है। जिसमें फैजल इलेवन, तहसील इलेवन एवं रोहित इलेवन की टीम विजयी रही।