Monday, June 22, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 519)

JAN SAAMNA DESK

भक्तों ने कैला देवी व हनुमान मंदिर में 5100 दीपक जलाकर मनाई देव दीपावली

फिरोजाबाद। रामलीला परिसार स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर भव्य दीपोत्सव एवं रंगोली का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा हनुमान मंदिर एवं केला देवी मंदिर में हजारों की संख्या में दीपक जलाकर देव दीपावली पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में सभी भक्तों ने 5100 दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई। साथ ही रंगोली सजाई गई। मंदिर परिसर दूधिया रोशनी से जगमगा रहा था। मंदिर महंत जगवन राम, पंडित राजीव लोचन, पंडित हरिदत्त, पंडित मदन मोहन, पंडित सचिन द्वारा दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Read More »

संविधान हमें सामनता का अधिकार प्रदान करता हैः संदीप तिवारी

फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने संविधान दिवस के अवसर पर दलित गौरव संवाद कार्यक्रम का आयोजन शिकोहाबाद ब्लॉक के बैराई गांव में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश ने की। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक पुस्तक नहीं है यह बाबा साहब डॉ भीमराव अंाबेडकर द्वारा देश के नागरिकों को समानता का अधिकार देता है और देश के प्रति हमारे कर्तव्य को हमें बताता है। आज जिस प्रकार से केंद्र की भाजपा सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। उसी की रक्षा के लिए राहुल गांधी ने 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की है। जिस प्रकार से भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने का कुचक्र रच रही है कांग्रेस पार्टी उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। बैठक में दलित अधिकार माँग पत्र भरवाएं गए।

Read More »

भाजपा जिला प्रभारी ने मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वाटर चेतना महाअभियान के तहत बूथ संख्या 55 आर्य कन्या एवं बूथ संख्या 58 भगवती देवी स्कूल चौकी गेट पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर सिंह के सानिध्य में नए वोट बनवाएं गए। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने क्षेत्रीय मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के साथ ही मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के साथ निरंतर विकास के पथ अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकओ ंके उत्थान के लिए विभिन्न योजनाऐं चलाई जा रही है।

Read More »

विकास भवन सभागार में मनाया गया संविधान दिवस

फिरोजाबाद। विकास भवन सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप सिंह जिला विकास अधिकारी ने कहा के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण करते समय अपनी बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता का प्रयोग करते हुए इसे लचीला और कारगर बनाया। उन्होंने भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को समायोजित कर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि कृष्ण मोहन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने कहा कि संविधान आजादी और खुशहाली के वादे का दस्तावेज होता है।

Read More »

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

फिरोजाबाद। मतदाता जागरूकता एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एडीएम अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी सदर विकल्प की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तिलक इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें सेंट झा सिटी चिल्ड्रन स्कूल आर्यनगर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठान के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही भाषण एवं रंगोली के माध्यम से वोट का महत्व समझाया। उप जिला अधिकारी सदर वकल्प ने बताया कि बच्चो ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए वोट का महत्व समझाया। साथ ही लोगों से देश को मजबूत करने और एक अच्छी सरकार चुनने के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने की पील की। ईएलसी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि तिलक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के द्वारा ईएलसी कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Read More »

प्रकाश निधि गर्ग बनें कांग्रेस के प्रदेश सचिव

फिरोजाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे प्रकाश निधि गर्ग को प्रदेश कार्यकारणी में शामिल करते हुए प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रकाश निधि गर्ग छात्र राजनीति से कांग्रेस में सक्रिय है। एनएसयूआई के जिला एवं शहर अध्यक्ष पद पर रहने के साथ यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के साथ प्रदेश सचिव एवं प्रदेश महासचिव तक की जिम्मेदारी निभाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं पीसीसी सदस्य रहने के साथ रेलवे एवं दूरसंचार बोर्ड के सदस्य रह चुके हैां। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष साजिद बेग, पूर्व अध्यक्ष गुलाम जिलानी, चांद कुरैशी, नुरुल हुदा लाला राइन, हाजी नसीर अहमद, शफात खान राजू सहित अन्य कांग्रेसजनों ने खुशी जाहिर की है।

Read More »

भारतीय संविधान में सभी वर्गाे के हितों के मद्देनजर विस्तृत प्रावधान शामिल हैंः जिला न्यायाधीश

रायबरेली। माननीय जनपद न्यायाधीश तरुण सक्सेना की अध्यक्षता में संविधान दिवस के अवसर पर आज समय 11ः00 बजे दीवानी न्यायालय परिसर, रायबरेली में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश के साथ ही साथ माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायधिकरण एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा संविधान के प्रस्तावना का पाठन किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि 26 नवम्बर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रुप में भी जाना जाता है।

Read More »

“बहुमूल्य जिंदगी”

अपनों के साथ खुशी के कुछ पल बिताए,
बड़ी अनमोल है सबकी जिंदगी।
जाने कब मुख मोड़ ले क्षणभंगुर जिंदगी,
सुन बड़ी अजीब है यह जिंदगी।
अभी वक्त है संभल जा तू सबसे मिल जा,
फिर मौका न देगी यह जिंदगी।
होली पर्व के रंग सी सनी है यह जिंदगी,
ईद में गले लगती यह जिंदगी।
ईश्वर की अद्भुत संरचना है यह जिंदगी,
बड़ी नाजुक सी है यह जिंदगी।
ये हिंदू मुस्लिम सिख इसाई की जिंदगी,
वतन की सुरक्षा में सब जिंदगी।
इन वीरों की बड़ी ख़ौफ भरी है जिंदगी।…

Read More »

मां गंगा के तट पर महाआरती व दीपदान के साथ गंगा स्नान व मेले का शुभारंभ

रायबरेली। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण समिति की ओर से क्षेत्र के गोकना घाट पर महाआरती व दीपदान का आयोजन किया गया। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना घाट पर गंगा महाआरती व दीपदान के साथ ही गंगा स्नान व मेले का भी शुभारंभ हो गया। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित गंगा महाआरती के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के अनुज समाजसेवी बृजेश प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक एनटीपीसी मनदीप छाबड़ा, एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने यजमान की भूमिका निभाई। गंगा महाआरती के बाद 2100 दीपदान किया गया। तीर्थ पुरोहित रमेश द्विवेदी व पं. जितेन्द्र द्विवेदी ने वैदिक रीति रिवाज से कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया।

Read More »

युवाओं को मतदाता बनने के लिए किया जागरूक

फतेहपुर। जो नवयुवक 1 जनवरी 2024 को 18 साल पूरे हो रहे हैं वो वोटर बन सकते हैं इसके लिए अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को एसडीएम खागा नंद प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में नगर के खागा कोट मार्ग में चेयरमैन ज्ञान चंद्र केशरवानी के साथ सभाषद व संभ्रांत नागरिकों ने रैली निकाली। रैली स्थानीय थाना से निकल कर पंडित जवाहरलाल इंटर कालेज के पास समाप्त हुई। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने नारेबाजी कर लोगों मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया।

Read More »