Monday, June 22, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 591)

JAN SAAMNA DESK

भाजपाइयों ने संगठनात्मक गतिविधियों पर किया मंथन

बड़ौत/बागपत। भाजपा बड़ौत ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को वाजिदपुर गांव में जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा के आवास पर मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिंह बड़का की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी रणनीति भी तय की गई। मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिंह बड़का ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं।
मंडल प्रवासी व जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क शुरू करें। कहा कि लोकसभा 2024 के चुनाव नजदीक है, सभी मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता संगठनात्मक कार्यों में रात दिन जुट जाए।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष चरण सिंह, बूथ अध्यक्ष जगमेहर, संजीव कुमार, प्रमोद तोमर, प्रभात कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
-विश्व बंधु शास्त्री

Read More »

धूमधाम से मना स्वर्ण रथयात्रा महोत्सव, पांडुशिला पर हुआ अभिषेक

बागपत। जनपद के बड़ौत नगर में आज आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज संघ के सानिध्य में अजितनाथ भगवान का स्वर्ण रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पाण्डुक शिला पर श्रीजी का अभिषेक किया गया।
दशलक्षण पर्व के समापन पर गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी अजितनाथ भगवान की स्वर्ण रथ यात्रा भव्य रूप से निकाली गयी।रथयात्रा मे कुबेर बनने का सौभाग्य वकील चंद सुभाष चंद जैन को, खवासी बनने का सौभाग्य सुभाष चंद अभिषेक जैन व कुबेर बनने का सौभाग्य शशि कुमार वैभव जैन और नाहर सिंह प्रवीण कुमार कुमार उद्योग को प्राप्त हुआ। चवर ढुराने का सौभाग्य हंस कुमार प्रतीक जैन और नत्थू मल राजेश कुमार को प्राप्त हुआ। रथयात्रा का दीप प्रज्ज्वलन नीरज जैन ने किया। रथ की प्रथम आरती राकेश कुमार रजत जैन द्वारा की गयी।
रथयात्रा श्री अजितनाथ मन्दिर मंडी से प्रारंभ होकर कैनाल रोड, गाँधी रोड, नेहरू मूर्ति,महावीर मार्ग होते हुए दिगंबर जैन इंटर कॉलेज पांडुकशिला मैदान पहुची।रथयात्रा में देश के प्रसिद्ध एक दर्जन बैंड,मनमोहक झांकिया, नपीरि, ढोल पार्टी,भजन मंडली आदि धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। रास्ते मे जगह जगह अनेक धार्मिक संस्थाओ ने प्रभावना वितरण किया हुआ था।
पांडुकशिला मैदान मे श्री अजितनाथ भगवान की प्रतिमा का पांडुकशिला पर गर्म प्रासुक जल से अभिषेक किया गया और मेले का भी आयोजन किया गया। मेले मे देश विदेश के हजारो जैन श्रद्धालु उपस्थित थे।

Read More »

कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया

शामली। कृषि विज्ञान केन्द्र शामली पर दिनांक 25 से 29 सितम्बर तक अशिक्षित कृषक महिलाओं हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ0 संदीप चौधरी ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिणार्थियों को बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से गांव की अशिक्षित महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो जायेगा। अतः इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जो भी आपको केन्द्र की प्रशिक्षण प्रभारी डॉ0 काम्या सिंह द्वारा सिखाया व बताया जा रहा है, आवश्यकता इस बात की है कि आप लोग उसको ध्यानपूर्वक सीखें व समझें। कार्यक्रम के प्रथम-द्वितीय दिन गोमेय से लक्ष्मी-गणेश, दीपक, रिद्धि-सिद्धि बनाना सिखाया गया। तीसरे व चौथे दिन गोमेय से पूजा धूप, की रिंग, गाय की मूर्ति आदि बनाना सिखाया गया।
उन्होंने बताया कि प्रायः देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के सीमित अवसर होते हैं जिससे अधिकतर लोग जीविकार्जन हेतु शहरों की ओर पलायन करने को विवश रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उनको इस प्रशिक्षण के माध्यम से ऐसा कुछ सिखाया जाये जिससे वे बहुत कम लागत में गांव में रहकर ही रोजगार प्राप्त कर सके। प्रशिक्षण के अंतिम दिन बने हुए उत्पाद को रंगा गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलायें इसके महत्व को समझ सकी। इनका कहना है कि हमारे देश में वर्ष भर त्यौहारों का तांता लगा रहता है।

Read More »

डिजिटल क्रान्ति के युग में हिन्दी में विश्व भाषा बनने की क्षमताः कृष्ण कुमार यादव

वाराणसी। हिन्दी में विश्व भाषा बनने की क्षमता है। जैसे-जैसे विश्व में भारत के प्रति दिलचस्पी बढ़ रही है, वैसे-वैसे हिन्दी के प्रति भी रुझान बढ़ रहा है। आज परिवर्तन और विकास की भाषा के रूप में हिन्दी के महत्व को नये सिरे से रेखांकित किया जा रहा है। हिन्दी अपनी सरलता, सुबोधता, वैज्ञानिकता के कारण ही आज विश्व में तीसरी सबसे बड़ी बोली जाने वाली भाषा है। वैश्विक स्तर पर हिंदी बोलने व समझने वालों की संख्या 1 अरब 40 करोड़ है। इस आधार पर देखें तो 2030 तक दुनिया का हर पांचवां व्यक्ति हिंदी बोलेगा। दुनिया के 200 से ज्यादा विदेशी विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जा रही है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने प्रधान डाकघर, वाराणसी में 29 सितंबर को आयोजित हिंदी पखवाड़ा समापन व पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने विशिष्ट अतिथि द्वय वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल और आकाशवाणी के सहायक निदेशक श्री राजेश गौतम संग क्षेत्रीय कार्यालय, प्रधान डाकघर, वाराणसी पूर्वी मंडल और पश्चिमी मंडल के कुल 48 डाककर्मियों को विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता रूप में पुरस्कृत किया।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि हिंदी हमारे रोजमर्रा की भाषा है और इसे सिर्फ पखवाड़ा से जोड़कर देखने की जरूरत नहीं है।

Read More »

जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारम्भ

इटावा। योगासन भारत एवम उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसियेशन (यूपीवाईएसए) से संबद्ध डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसियेशन इटावा द्वारा जनपद में युवाओं को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता ऑक्सफोर्ड पब्लिक हाई स्कूल शिवा कॉलोनी सराय दयानत में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श तिवारी (डायट प्रवक्ता) एवम विशिष्ट अतिथि बबुआ ठाकुर (जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ) ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवम पुष्प अर्पित कर योग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तत्पश्चात कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे बच्चों ने विभिन्न योग मुद्राओं और आसनों से सभी लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि आदर्श तिवारी (डायट प्रवक्ता) ने प्रतिभाग कर रहे सभी बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, जीवन में जीत हार से कभी मत डरना बस हमेशा आगे ही बढ़ते रहना। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे बबुआ ठाकुर (जिलाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ) ने कहा कि, आप सभी बच्चे इस देश का भविष्य है आपमें प्रतिभा है और प्रतियोगिताओं से ही प्रतिभा निखरती है।
डॉ राहुल तिवारी योगाचार्य अध्यक्ष योगा एसोसिएशन इटावा ने बच्चों से कहा कि अन्य खेलों में रुचि रखते हैं अगर योग के खेल में रूचि रखेंगे तो आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और बीमारियों से भी मुक्त रहेंगे उपरोक्त सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, जीवन में आगे बढ़ने के लिए कभी कभी हमे हारना भी पड़ता है इसलिए कभी भी निराश मत होना क्यों कि हार के बाद ही जीत भी सुनिश्चित ही होती है।

Read More »

मोहम्मद साहब, दुनिया में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आएः कृष्णचंद्र जायसवाल

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। जश्न ए ईद मिलादुन्नबी पर नगर में काफी उत्साह दिखा और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस भी निकाला। नवी की शान में तकरीर पेश की गई। इस मुबारक मौके पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग मौजूद रहे। जुलूस निकाल रहे लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी, जगह जगह शरबत भी बांटा गया। जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर में निकाले गए जुलूस का अन्य समुदाय के लोगों ने भी स्वागत किया। इस पर्व के मौके पर नगर में चौयरमैन प्रतिनिधि ऊंचाहार कृष्णचंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया), पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता और पूर्व चेयरपर्सन शाहीन सुल्तान,पूर्व चौयरमैन प्रतिनिधि अरशद सुलतान ने जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर निकाले गए जुलूस में अपनी उपस्थित दर्ज कराकर समाज में एकता व भाईचारे का संदेश दिया। चौयरमैन प्रतिनिधि ऊंचाहार कृष्णचंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को जश्न ए ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।

Read More »

जिलाधिकारी ने बृज की रसोई/अन्नपूर्णा भवन का किया निरीक्षण

मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने वृंदावन स्थित बृज की रसोई / अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहा पर उपस्थित श्रद्धालुओं से वार्ता की, उनसे बृज की रसोई पर मिलने वाले भोजन के संबंध में जानकारी ली। श्रद्धा लुओ ने भोजन की तारीफ की, कहा कि भोजन सादा, स्वादिष्ट व पौष्टिक है। आम श्रद्धालुओ हेतु यह सुविधा अमृत के समान है तथा इससे श्रद्धालुओ को भर पेट भोजन प्राप्त होता है। श्री कृष्ण जी की नगरी में एहसे कार्य पुण्य के कार्य है। गुणवत्तायुक्त खाने की प्रशंसा सुन जिलाधिकारी प्रसन्न हुए।

Read More »

महापौर विनोद अग्रवाल ने सड़कों का किया उद्घाटन

मथुरा, श्याम बिहारी भार्गव। मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों का महापौर विनोद अग्रवाल ने जनता हित में उद्घाटन किया।।
इसी क्रम में महोली रोड पर प्रदीप मेडीकल से बजरंग धर्म काटे तक 40,69,882 की लागत से, वार्ड 15 महोली प्रथम में भीमसिंह के मकान से प्रदीप चौधरी के मकान तक 12,05,000 की लागत से , और वार्ड 59 महोली द्वितीय में केदार के मकान से भगवान सिंह के मकान तक 13,68,000 की लागत से सड़क का उद्घाटन किया।
विकास कार्य की गंगा पूरे नगर निगम क्षेत्र में जनता को देखने को मिलेगी वो इसके लिए पुरजोर तरीके से प्रतिबद्ध हैं।

Read More »

सीसीटीवी से लैस होने लगे कैथवल गांव के प्रमुख मार्ग

ऊंचाहार, रायबरेली। विकासखंड ऊंचाहार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पट्टीरहस कैथवल अब डिजिटलीकरण की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ग्राम प्रधान का प्रयास भी सराहनीय है। इसके साथ ही प्रधान प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे सेवक संघ के सदस्य अनुज उपाध्याय के द्वारा कैथवल गांव का कायाकल्प करके जिले में अव्वल दर्जे की ग्राम पंचायत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि जिले की विकासखंड ऊंचाहार में कैथवल गांव में पानी, नल, नाली, खड़ंजे, सड़क, बिजली सभी प्रकार की व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और सभी चीजें ब्यवस्थित है। अब इस गांव के कायाकल्प में चार चांद लग गए हैं और प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि के प्रयास से गांव के प्रमुख मार्गों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहें हैं।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय ने बताया कि कैथवल ग्राम सभा में आमजनमानस की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आज गांव के मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। इसके साथ ही जल्द ही इसका विस्तार और अन्य सार्वजनिक रास्तों पर भी करवाया जायेगा। लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों से मार्ग में हो रही गतिविधियों पर नज़र रहेगी और पुलिस प्रशासन को भी इससे सहयोग मिलेगा और अपराध पर अंकुश भी लगेगा।

Read More »

विध्नहर्ता भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा निकली

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में विध्नहर्ता भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा की धूम मची रही। शहर की राहे गणपत्ति बप्पा मोरियों के जयकारों से गुजायमान रही। वहीं विध्नहर्ता की गणेश विसर्जन शोभायात्रा में महिलाऐं, युवतियां एवं बच्चे गणेश भजनों पर थिरकते दिखाई दिए। वहीं प्रशासन द्वारा यमुना किनारे बनाए गये कुंड में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित कर भावभीनी विदाई दी।
गुरूवार को प्रातः गणेश पंडालों में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। उसके बाद भगवान गणेश की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। इसके बाद बैंड-बाजों के साथ गणेश शोभायात्रा निकाली गई। सोहन मार्केट मित्र मंडल, विभग नगर, गणेश नगर, गांधी नगर, राधाकृष्ण मंदिर, दुर्गा नगर, दुली मौहल्ला, सुहागनगर, बस स्टेंड आदि क्षेत्रों में गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गणेश विसर्जन शोभायात्रा में महिलाऐं, पुरूष, युवा एवं बच्चे गणेश भजनों पर थिकरते दिखाई दिए। शहर ही राहे गणपत्ति बप्पा मोरियों के जयकारों से गुजायमान रही।

Read More »