Wednesday, May 6, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 668)

JAN SAAMNA DESK

जीपीओ परिसर में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर आधारित प्रदर्शनी का समापन

लखनऊ। आज दिनांक 14 अगस्त 2023 को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर दिनांक 10 से 14 अगस्त तक आयोजित प्रदर्शनी का समापन समारोह लखनऊ जीपीओ में सम्पन्न हुआ। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि भूतपूर्व पुलिस महानिदेशक उ॰ प्र॰ महेश चन्द्र द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व मेजर जनरल अजय चतुर्वेदी ने शिरकत की। इस संबंध में अवगत कराना हैं कि 14 अगस्त 1947 को विभाजन के दौरान लोगों के द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” की उद्घोषणा 2021 में की गई थी जिसके अंतर्गत तमाम विभागों एवं संस्थानो में इस विभीषिका पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाती हैं।

Read More »

बागपत में निकली राष्ट्र को समर्पित हर घर तिरंगा रैली

बागपत। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा को सार्थक रूप प्रदान करने के लिए लायंस क्लब अग्रवाल मंडी व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई बागपत के संयुक्त तत्वावधान में नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी के सहयोग से हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। अग्रवाल मंडी टटीरी के अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर जीएसटी नितिन सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए समर्पित शहीदों को शत-शत नमन करता हूं। सभी से उनके बलिदान को सार्थक परिणाम देने के लिए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का बोध हमें होना चाहिए, तभी राष्ट्र उन्नति करेगा।

Read More »

जिलाधिकारी एवं बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने सूर्य घड़ी का किया लोकार्पण

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने तहसील मथुरा में सूर्य घड़ी का उद्घाटन/लोकार्पण किया। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर को निर्देश दिए कि जनपद के स्कूलों, कालेजों के छात्र-छात्राओं को इस घड़ी का अवलोकन कराया जाए, उन्हे विज्ञान के क्षेत्र की इस खूबसूरत घड़ी के बारे में बताया जाए। सूर्य घड़ी का प्रयोग सूर्य की दिशा से समय का ज्ञान करने के लिए किया जाता है।

Read More »

एनटीपीसी में धूमधाम से मनाई जाएगी आज़ादी की वर्षगांठ, सज कर तैयार हुआ स्टेडियम

⇒15 अगस्त का दिन हर देशवासी के लिए गर्व करने और स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को याद करने का हैः अभय कुमार समैयार
ऊंचाहार, रायबरेली। देश की ७७ वीं वर्षगांठ पर एनटीपीसी ऊंचाहार के आवासीय परिसर स्थित स्टेडियम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आज़ादी के इस पर्व पर देश के शहीदों को नमन कर याद किया जाएगा। एनटीपीसी की आवासीय परिसर स्थित स्टेडियम में एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाएगा। राष्ट्रगान के साथ-साथ आवासीय परिसर में संचालित विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनटीपीसी परियोजना की सुरक्षा में लगे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की यूनिट और विद्यालय के बच्चों द्वारा परेड किया जाएगा। परेड का निरीक्षण भी एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक करेंगे।

Read More »

बन्द रेलवे फाटक को जनहित में खोले जाने हेतु चेयरपर्सन ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर पंचायत ऊंचाहार की चेयरपर्सन ममता जायसवाल ने बताया कि ऊंचाहार नगर के बन्द रेलवे फाटक को जनहित में खोले जाने हेतु उन्होंने रेलमंत्री को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने रेल मंत्री को अवगत कराते हुए बताया है कि ऊँचाहार उन्नाव व ऊँचाहार-रायबरेली रेल खण्ड पर ऊँचाहार जनपद रायबरेली उ०प्र० प्रयागराज लखनऊ मुख्य मार्ग पर गेट सं0 44 ए रेलवे ओवर ब्रिज (आर०ओ०बी०) का निर्माण होने के पश्चात रेलवे गेट सं0 44 ए को पूर्णतः बन्द कर दिया गया। जिससे ऊँचाहार नगर क्षेत्र के एवं ग्राम सभा के साथ एन०टी०पी०सी० आवासीय परिसर क्षेत्र के लगभग 20 हजार व्यक्तियों का सड़क मार्ग से आवागमन बाधित हो गया है।

Read More »

आज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने निकाली ‘तिरंगा यात्रा’

रायबरेली। “आजादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस कीे पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मण्डलीय होमगार्ड कमाण्डेंट लखनऊ संजय कुमार द्वारा डिग्री कॉलेज चौराहे से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली नवीन कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन प्रफुल त्रिपाठी, होमगार्ड कमांडेन्ट रायबरेली ब्रजेश कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर वंदना सिंह, सीएफओ सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संजय कुमार त्यागी पुलिस/होमगार्ड बल के साथ मौजूद रहे।

Read More »

15 अगस्त को मुंशीगंज शहीद स्मारक पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2023 के अवसर पर शहीद स्मारक मुंशीगंज में प्रातः 09ः15 बजे से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा संबोधन का सीधा प्रसारण किया जायेगा। तत्पश्चात् 10ः15 बजे ध्वजारोहण के साथ-साथ राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन तथा ध्वजारोहण के उपरांत पंचप्रण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित होगें। उन्होने कहा कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ०प्र० रहेगें।

Read More »

सन लाइट कम्पटीशन क्लास का हुआ भव्य शुभारम्भ

मंगलपुर, कानपुर देहात। सन लाइट कम्प्यूटर सेन्टर, जिसमें बच्चे पुलिस, अग्निवीर, पेट, रेलवे, बैंक, एसएससी, जैसी तमाम सरकारी नौकरी की तैयारी कराई जाती हैं। जिसमे दो दर्जन से भी अधिक बच्चे रहे। जिसमे की सन लाइट ग्रुप के संचालक संजय सिंह व अजीत कुशवाहा ने बच्चों को बताया कि आज कल सभी बच्चे अच्छी तैयारी के लिए कानपुर जैसे शहर में जाना पड़ता है, लेकिन अब उनको कानपुर जैसे शहर में नही जाना पड़ेगा क्योंकि अब वहां से भी बेहतर शिक्षा देने की बात की गई हैं। अब सबको अच्छी शिक्षा और सुविधा भी दी जाएगी। वहीं सन लाइट कॉम्पटीशन क्लास के संरक्षक महेंद्र वर्मा (शिक्षक) ने कहा कि सबसे कम पैसे में बहुत ही अच्छी शिक्षा देने के लिये हम हमेशा तैयार हैं और सभी को अब कहीं दूर जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

Read More »

कोल्ड स्टोरेज मालिक की मनमानी, किसानों पर भारी

रसधान, कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के अमौली गांव में कोल्ड स्टोर मे रखा किसान का आलू सडने से किसानों ने कोल्ड स्टोर में उनकी कीमत को लेकर हंगामा काटा। केन्द्र सरकार किसानों की दोगुनी आय की बात तो करती हैं लेकिन किसान अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जिला कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा क्षेत्र गांव अमौली कुर्मियान में स्थित रसधान कोल्ड स्टोर एण्ड आइस प्लांट में सैकड़ो किसानों ने जमकर हंगामा काटा। किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कोल्ड स्टोरेज मालिक राजेश और मैनेजमेंट ने कोल्ड स्टोरेज को सुचारू ढंग से चलाया नहीं।

Read More »

प्राथमिकता पर किया जायेगा नून नदी पुनरूद्धार कार्यः जिलाधिकारी

कानपुर देहात। अकबरपुर लोक सभा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले की अध्यक्षता व जिलाधिकारी नेहा जैन की उपस्थिति में अकबरपुर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम रहनियांपुर में नून नदी उद्गम स्थल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें नून नदी के उद्गम स्थल पर सांसद व जिलाधिकारी द्वारा हरिशंकरी को रोपित कर पूजा अर्चना की गयी। इस मौके पर सांसद देवेन्द्र सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नून नदी पुनरूद्धार का कार्य एक पुनीत कार्य है। इस कार्य से सम्बन्धित सभी पक्ष अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें। नून नदी को उसके पुराने स्वरूप में वापस लाकर हम एक मिसाल प्रदेश के सम्मुख रख सकते है।

Read More »