Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी एवं बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने सूर्य घड़ी का किया लोकार्पण

जिलाधिकारी एवं बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने सूर्य घड़ी का किया लोकार्पण

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने तहसील मथुरा में सूर्य घड़ी का उद्घाटन/लोकार्पण किया। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर को निर्देश दिए कि जनपद के स्कूलों, कालेजों के छात्र-छात्राओं को इस घड़ी का अवलोकन कराया जाए, उन्हे विज्ञान के क्षेत्र की इस खूबसूरत घड़ी के बारे में बताया जाए। सूर्य घड़ी का प्रयोग सूर्य की दिशा से समय का ज्ञान करने के लिए किया जाता है। इन घड़ियों की कार्यशैली और क्षमता दिन के समय तक रहती है। घड़ी के उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तहसील प्रांगण में वृक्षारोपण किया तथा उपस्थित लोगो को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया।