Wednesday, May 6, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 770)

JAN SAAMNA DESK

भाजपा अपने 9 साल के कार्यकाल में पूरी तरह विफल: गठीना

बागपत। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना ने आज पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा, भाजपा सरकार अपने 9 साल के कार्यकाल में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक सांसद सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों का बखान गांव गांव जाकर कर रहे हैं। भाजपा 2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर लगी है। वही राष्ट्रीय लोकदल समाज को जोड़ने समाज में भाईचारा, अमन-चौन के लिए समरसता अभियान चला रहा है।
रालोद राजनीति से पहले भाईचारे को महत्व देता है और देश में अमन चाहता है। श्री गठीना ने बताया कि भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार पूर्णतः विफल है। भाजपा की केन्द्र सरकार अपने 9 वर्ष के शासनकाल में और राज्य के 6 साल के शासन में जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही हैं।

Read More »

भाजपा में ही सबका साथ सबका विकास का सिद्धांत: केपी मलिक

बड़ौत, बागपत। केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली सहारनपुर रोड़ पर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबका साथ सबका विकास के साथ काम किया है। मोदी सरकार के नौ वर्षाे के कार्यकाल में अनेक हाईवे, एयरपोर्ट के विकास कार्यों के साथ-साथ पूरे राष्ट्र में भाई-चारे का सन्देश देने का काम किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर भाजपा काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बागपत के गांव मीतली में मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है‌। बावली में केन्द्रीय विद्यालय बनकर तैयार है और क्षेत्र से दिल्ली से देहरादून हाई-वे निकल रहा है, ये सब योगी मोदी की ही देन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका जैसे विकसित देशों में जाकर देश का मान बढ़ाने का काम कर रहे हैं। साथ ही हमारे देश से बाहर रहने वाले लोगों का हौसला और मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Read More »

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। कांग्रेसियों ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन अलग-अलग जगहों पर केंक काटकर व. फल वितरण कर मनाया गया।
सोमवार को महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने महानगर कार्यालय कश्मीरी गेट मुलीबाला खेत पर कांग्रेस पाटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार देश, समाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आने वाले 2024 के चुनाव में जनता को कांग्रेस पार्टी की ओर ध्यान देना होगा, नही तो देश की तरक्की की गाड़ी बंद हो सकती है। वकार खालिक ने कहा भारत में राहुल गांधी ही एक मात्र नेता है जो देश के संबिधान, कानून व्यवस्था, किसानों ओर बेरोजगार युवाओं के लिए संघर्ष करने के लिए सड़क से संसद तक आवाज बुलंद करने का काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

Read More »

9 वर्ष पूरे होने पर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाये सिर्फ आम जनता को समर्पित है-अनूप प्रधान

हाथरस। अग्रसैन सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे महासंपर्क अभियान के अन्तर्गत लोकसभा का प्रबुद्धजन सम्मलेन का आयोजन हुआ इस सम्मलेन में मुख्य वक्ता के रूप में उप्र सरकार के राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम में बोलते हुए विशिष्ठ अतिथि दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछले 9 वर्ष में भारत उन्नति के साथ साथ गौरव के भी पायदान चढ़ता जा रहा है। विकसित देश कि ओर बढ़ते हुए आज विश्वगुरु की ओर भी अग्रसर है। भारत के प्रधानमंत्री जब भी विदेश में जाते है तो उनके स्वागत के लिए बड़े बड़े देशो के राष्ट्र अध्यक्ष अपने प्रोटोकॉल को तोड़कर उनका अभिवादन करने में अपने सम्मान की अनुभूति कर रहे है।

Read More »

राहुल गांधी के जन्मदिन एनएसयूआई ने सजाई मुहब्बत की दुकान

मथुरा: जन सामना संवाददाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 53 वें जन्मदिन को एनएसयूआई के डेलिगेशन ने महाविद्यालय अध्यक्ष अभिमन्यु तोमर के नेतृत्व में बीएसए महाविद्यालय में जूस वितरित कर के जोरशोर से मनाया। अभिमन्यु तोमर ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी ने नफरत के बाजारों में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम किया है और साथ ही नफरत छोड़ो भारत जोड़ों का संदेश दिया है। इस संदेश को एनएसयूआई की डेलिगेशन जनजन तक पहुंचाने का काम करेगा। सभी लोगों ने राहुल गांधी के लिए शुभकामनाएं व दीर्घायु की प्रार्थना की।

Read More »

डिजिटल सचिवालय डांगोली का विधायक ने किया शुभारम्भ

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । ग्राम पंचायत स्तर पर ही अब ग्रामीणों को सभी ऑनलाइन सुविधाएं मिलेंगी। ग्राम पंचायत सचिवालयों को हाइटेक किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी ने कहा है कि अब ऑनलाइन सेवाओं के लिए बाजार में भटकने की जरूरत नहीं है। यह सेवाएं पंचायत घरों पर ही मिलेंगी। गांव डांगोली में पंचायत घर व डिजिटल सचिवालय का लोकार्पण करने के बाद विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते ही यह संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सचिवालय से 243 विभिन्न आन लाइन सेवा मात्र 30 रुपये के शुल्क पर उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चलते ही आम जनमानस के हित में तमाम योजनाएं चल रही हैं। डिजिटल सचिवालय भी इनमें से एक है। जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने ग्रामीणों से अपील की वह इस डिजिटल सचिवालय का लाभ उठाएं और सप्ताह में कम से कम एक बार यहां जरूर आएं। यहां से उन्हें तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी।

Read More »

नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में खींचा विकास का खाका

मथुरा: जन सामना संवाददाता। नगर पंचायत चौमुहां बोर्ड की पहली बैठक में नगर के विकास का खाका खींचा गया। इस दौरान सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पास किए गए। नगर पंचायत विश्व प्रसिद्ध बृह्मा जी के मंदिर का गेट बनाएगी तथा मंदिर का सुंदरीकरण कराएगी। सोमवार को चेयरमैन व सभासदों की पहली बोर्ड मीटिंग हुई। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल, लाइट व्यवस्था को बेहतर करने, जमीनों से अवैध कब्जे हटाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में चेयरमैन सुषमा देवी ने कहा कि सभी सभासदों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करेंगे। तालाब और शमशानों का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। साफ सफाई और पानी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। कस्बे में विकास की रफ्तार रुकनी नहीं चाहिए।

Read More »

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने पदयात्रा निकाल कर किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पंचायत राज सफाई कर्मचारियों ने प्रांतीय नेतृत्व के आवहान पर जिला मुख्यालय पर हुंकार भरी। विकास भवन से शुरू हुई पदयात्रा दबरई में भ्रमण करते हुए डीएम कार्यालय पहुंची। जहॉ कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को बहाल करने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर डॉ बुशरा बानों को ज्ञापन सौपा।
सोमवार को उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहा कि कर्मचारी अपने हक को मांगने के लिए पदयात्रा निकाल रहे है।

Read More »

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सम्मान समारोह सम्पन्न

मथुरा: जन सामना संवाददाता। किसी भी शहर, संस्थान और इलाके को विकसित करने के लिए वहां के व्यापारियों की भूमिका होती है। बिना उनके सहयोग के यह संभव नहीं। शहर के विकास और व्यवस्थाओं को बनाने के लिए आप लोगों की ही शहर को जरूरत है। आप इन्हें व्यवस्थित करने के लिए सहयोग कीजिए। आपके सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी हमारी है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उप्र युवा व्यापार मंडल के संयुक्त कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहे। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी कोई जाति नहीं होती, जो व्यापार करता है, वह व्यापारी है। बिना व्यापारियों के सहयोग से किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है और पालिका को आपके सहयोग की महती आवश्यकता है। जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष कर्मवीर चौधरी ने कहा कि व्यापारी रोजगार देने के लिए हमेशा समाज का सहयोग करता है।

Read More »

अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर जमकर हंगामा

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। उत्तर थाना क्षेत्र में बंबा बाईपास स्थित अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत होने पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद डाक्टर और कर्मचारी मौके से भाग गए। पुलिस ने हंगामा शांत कराया। सोमवार दोपहर सीएमओ कार्यालय से पहुंचे अधिकारियों ने अस्पताल को सील कर दिया।
गांव जाटऊ निवासी 22 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी रिंकू को स्वजन रविवार दोपहर गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। बाद में वहां तैनात डाक्टर ने उसे 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी, लेकिन स्वजन उसे सरकारी अस्पताल न ले जाकर गांव ही आशा कार्यकर्ता के कहने पर उसे बंबा बाईपास स्थित एमएल सिद्धार्थ डे केयर सेंटर पर भर्ती करा दिया। पीड़ित के मुताबिक रात 9.30 बजे उसकी पत्नी ने मृत शिशु को जन्म दिया। आधी रात बाद प्रसूता की भी मृत्यु हो गई। दोनों की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान डाक्टर और अन्य स्टाफ वहां से भाग गया।

Read More »