Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राहुल गांधी के जन्मदिन एनएसयूआई ने सजाई मुहब्बत की दुकान

राहुल गांधी के जन्मदिन एनएसयूआई ने सजाई मुहब्बत की दुकान

मथुरा: जन सामना संवाददाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 53 वें जन्मदिन को एनएसयूआई के डेलिगेशन ने महाविद्यालय अध्यक्ष अभिमन्यु तोमर के नेतृत्व में बीएसए महाविद्यालय में जूस वितरित कर के जोरशोर से मनाया। अभिमन्यु तोमर ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी ने नफरत के बाजारों में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम किया है और साथ ही नफरत छोड़ो भारत जोड़ों का संदेश दिया है। इस संदेश को एनएसयूआई की डेलिगेशन जनजन तक पहुंचाने का काम करेगा। सभी लोगों ने राहुल गांधी के लिए शुभकामनाएं व दीर्घायु की प्रार्थना की। इस दौरान मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश पचौरी, महाविद्यालय अध्यक्ष अभिमन्यु तोमर, कपिल यादव, रमन चतुर्वेदी, आकाश चौधरी, चेतन शर्मा, मनु यादव, शांतनु, आर्यन,उमेश, अमन, हर्ष, मोहित दिशा रॉय हेमंत आदि उपस्थित रहे।