टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। सख्ती के बावजूद दुकानें खोलने से दुकानदार बाज नहीं आ रहे। दुकानें खुलने की सूचना पर पुलिस ने खुली दुकानों की ओर दौड़ लगा दी। पुलिसकर्मियों ने खुली हुई दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों को चेतावनी दी, बावजूद इसके दुकानदार नहीं माने तो पुलिस ने लॉकडाउन उलंघन की धारा 188 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने नीटू-सीटू फास्टफूड के संचालक सचिन अग्रवाल जो दुकान खोलकर बिक्री कर रहा था, जबकि उसका भाई कौशल नरेश अग्रवाल पीलीकोठी, मैनरोड, टूंडला टैंपों में खानपान की वस्तुएं रखकर बेच रहा था। दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गयी है। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि दुकानदार बंदी में अपना पूरा सहयोग दें और जब तक प्रशासन से आदेश न मिले दुकानों को नहीं खोलें। जो भी दुकान खोलेगा उसके विरुद्ध लॉक डाउन की अवहेलना करने की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
गेहूँ की फसल में लगी आग, जलकर हुई राख
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। खलियान में कटी रखी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग में किसान के पांच बीघा कटी रखी गेहूं की फसल जल गयी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, किंतु आग बुझ पाती उससे पूर्व ही समूची फसल जलकर राख हो गयी।
घटना शनिवार रात्रि साढ़े नौ बजे करीब की है। थाना नगला सिंघी के गांव नगला काले निवासी चतुरी प्रसाद ने अपने पांच बीघा की गेहूं की फसल को काटकर खेत में ही बनाए खनिहान में रख दिया था। रात्रि में वह परिवार सहित खलियान से घर आ गया था। वह परिवार सहित सोने की तैयारी कर रहा था तभी अज्ञात कारणों से उसके खलियान में आग लग गयी। खलियान में लगी आग को देख ग्रामीण शोर मचाते हुए आग बुझाने दौड़े। चतुरी को जब पता चला कि उसके खलियान में आग लगी है तो वह घबरा गया तथा दौड़ते हुए खेत पर पहुंचा।
राशन डीलर पर प्रशासन की कार्यवाही
मनरेगा कार्ड धारको को निःशुल्क खाद्यान्न न देने व उनके साथ अभद्रता करने का मामला
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। ब्लाक क्षेत्र के गांव लतीफपुर में मनरेगा कार्ड धारकों को निःशुल्क खाद्यान न देने व उनके साथ अभद्रता किए जाने को लेकर उचित दर विक्रेता की दुकान को जांच के बाद निलंबित कर दिया गया।
उपजिलाधिकारी को शिकायत की गई कि ग्राम पंचायत लतीफ पुर ब्लाक टूंडला में बलवीर सिंह उचित दर विक्रेता द्वारा मनरेगा के कार्ड धारकों को निःशुल्क खाद्यान नहीं दिया जा रहा है, राशन कार्ड धारकों के साथ विक्रेता द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को राशन निर्धारित मात्रा से कम दिया जा रहा है। साथ ही निर्धारित दर से अधिक शुल्क लिया जा रहा है। शिकायत के आधार पर उपजिलाधिकारी के द्वारा पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार गौतम को जांच के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर उनके द्वारा जांच की गई और आरोपों को सही पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी के अनुमोदन से संबंधित उचित दर की दुकान को अनुबंध पत्र अनियमितताओं के क्रम में निलंबित कर दिया गया और उस दुकान से संबंधित कार्ड धारकों को रामवीर सिंह बनकट उचित दर विक्रेता के यहां खाद्यान्न प्राप्ति के लिए संबद्ध कर दिया गया है।
मछली पकड़ने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार से हमला किया
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। थाना रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में तालाब से मछली पकड़ने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों व तलवार से हमला कर तालाब मालिक को बुरी तरह घायल कर दिया।
घायल ने थाना रसूलाबाद में आकर 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया पुलिस ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल उपचार हेतु महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रसूलाबाद भेज दिया है जहां उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भवानीपुर निवासी रामबाबू बाथम पुत्र नारायण ने अपने तालाब में मछली पाली थी शनिवार अपराह्न 2:00 बजे गांव के ही रामकिशोर लव कुश व धर्मेंद्र कुमार चोरी से मछलियों को पकड़ रहे थे तालाब पर भीड़ देखकर जब रामबाबू तालाब पर पहुंचा और मछली पकड़ने से उपरोक्त लोगों को रोका तो उपरोक्त लोग गाली-गलौज कर लाठी-डंडों और तलवार से रामबाबू के साथ मारपीट करने लगे इसी बीच धर्मेंद्र ने रामबाबू के सर में तलवार से वार कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल रामबाबू के तहरीर पर थाना रसूलाबाद में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को उपचार हेतु महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में कर तलवार को भी कब्जे में लेकर विवेचना शुरू कर दी है ।हिरासत में किया गया युवक अपराधी प्रवत्ति का है। पता चला है कि हिरासत में किये गए युवक ने वर्ष 71 में एक युवक की चाकुयो से गोद कर नृशंस हत्या कर दी थी।
अस्पताल कर्मी के संपर्क में आए चार लोग कोरोना पाॅजीटिव
टूंडला/फिरोजाबाद,जन सामना ब्यूरो। तहसील क्षेत्र के गांव प्रतापपुर में अस्पताल कर्मी के संपर्क में आए चार और कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनके मिलने से टूंडला क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने एक बार फिर गांव में टीमें भेजकर कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर रही है। पूरे गांव को कोरेंटाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही टूंडला में भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है। नगर को पूरी तरह लॉक डाउन करते हुए बेरीकेटिंग लगा दी गयीं हैं।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव प्रतापपुर निवासी एक युवक आगरा के एक हॉस्पीटल में कार्य करने के दौरान कोरोना संक्रमित हो गया था। इस बीच वह अपने गांव चार दिन रहते हुए हॉस्पीटल पहुंचा था, जहां हॉस्पीटल के अन्य स्टाफ के साथ उसकी जांच हुई थी, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। युवक के टूंडला क्षेत्र में रहने पर आगरा प्रशासन ने जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था।
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या पहुंची 15
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोरोना वायरस के हर रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों के बावजूद कोरोंना संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज शनिवार को चार नए कोरोना संक्रमित लोगों के आने के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मीटिंग कर इस पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा टूंडला क्षेत्र के जिस गांव में चार लोग संक्रमित मिले हैं। उस गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। अब जनपद में कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 15 हो गई है। विदित हो कि टूंडला क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक युवक के आगरा में संक्रमित होने के बाद करीब 32 लोगों को क्वॉरेंटाइन कर इनके सैंपल सैफई भेज गए थे। इसमें से 4 सैंपल स्क्रीनिंग में पॉजिटिव मिले हैं। स्क्रीनिंग में पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने इन चारों सैंपल को लखनऊ भेजा गया है।
Read More »कोरोना से संक्रमित व्यक्ति स्वेच्छा से चिकित्सीय जाॅच हेतु सीएमओ के समक्ष हों उपस्थित-डीएम
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि जो निजामुद्दीन दिल्ली तबलीगी जमात सम्मेलन में शामिल हुए हो या शामिल होने वालों के सम्पर्क आये हों एवं जिनकों किसी भी प्रकार से संक्रमण होने की सम्भावना हो। वह स्वेच्छा से बिना देरी अथवा लापरवाही किये 24 घण्टे के अन्दर अपनी चिकित्सीय जांच हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष पहुंच कर अपनी चाॅंज कराये। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
Read More »ड्रोन कैमरे से नजर रखते पुलिस कर्मी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लोगों से मास्क पहनने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जागरूक किया जा रहा है। लेकिन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कोटला रोड पर बिना मास्क पहने निकले लोगों को पुलिस ने फटकार लगाई और वापिस भेजा। वहीं रसूलपुर प्रतिबंधित क्षेत्र में थाना पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से लोगों पर नजर रखी जा रही। लोगों से घरों में अंदर रहने की अपील की जा रही है। प्रतिबंधित क्षेत्र में बाहर निकलने की कोशिश करने वाले लोगों को पुलिस ने अंदर भेज दिया।
नगर निगम व अग्निशमन की गाड़ी ने किया सैनेटाइज
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शनिवार को नगर विधायक मनीष असीजा के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के रोथाम के लिये अग्निशमन की गाडी से चंदवार गेट, छारबाग, रामनगर अदि क्षेत्रों में एक प्रतिशत सोडियम हाईपोक्लोराईट सोलूशन से सैनिटाइजर करने का कार्य किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय हिन्दू एकता मंच के विशाल दीक्षित, धर्मवीर अरोरा, नीरज, भारत, वृजेश शर्मा, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सैनेटाइज करने का कार्य शनिवार को भी जारी रहा।
Read More »लाॅकडाउन के उल्लघंन में 560 लोग गिरफ्तार
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लॉकडाउन के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत जनपद में कुल 60 स्थानों पर बैरियर लगाकर सघंनता से चैकिंग की जा रही है। लोगो से लॉकडाउन का उल्लंघन न करने की अपील करते हुये जनपद में चिन्हित किये गये हॉट स्पॉट इलाकों को सील करते हुए ड्रोन कैमरों से सतर्क निगरानी रखी जा रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर शनिवार दोपहर तक शहर एवं देहात क्षेत्र में कुल 234 अभियोग पंजीकृत कर 560 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 9402 वाहनों का चालान, 89 वाहन सीज तथा 168400 रूपये का शमन शुल्क वसूल किया गया है।
Read More »
Jansaamna