Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुकानदारों पर पुलिस ने की कार्रवाई

दुकानदारों पर पुलिस ने की कार्रवाई

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। सख्ती के बावजूद दुकानें खोलने से दुकानदार बाज नहीं आ रहे। दुकानें खुलने की सूचना पर पुलिस ने खुली दुकानों की ओर दौड़ लगा दी। पुलिसकर्मियों ने खुली हुई दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों को चेतावनी दी, बावजूद इसके दुकानदार नहीं माने तो पुलिस ने लॉकडाउन उलंघन की धारा 188 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने नीटू-सीटू फास्टफूड के संचालक सचिन अग्रवाल जो दुकान खोलकर बिक्री कर रहा था, जबकि उसका भाई कौशल नरेश अग्रवाल पीलीकोठी, मैनरोड, टूंडला टैंपों में खानपान की वस्तुएं रखकर बेच रहा था। दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गयी है। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि दुकानदार बंदी में अपना पूरा सहयोग दें और जब तक प्रशासन से आदेश न मिले दुकानों को नहीं खोलें। जो भी दुकान खोलेगा उसके विरुद्ध लॉक डाउन की अवहेलना करने की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।