Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1488)

मुख्य समाचार

अहमदाबाद में आयकर विभाग का तलाशी अभियान

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने रियल इस्टेट डेवलपर ग्रुप और उस ग्रुप से जुड़े दलालों के खिलाफ 28 सितंबर को तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान 22 आवासीय और व्यापारिक परिसरों को खंगाला गया।
रियल इस्टेट ग्रुप पर छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज, कागजात, डिजिटल सबूत आदि बरामद किये गये और उन सबको जब्त कर लिया गया। इन सबूतों में ग्रुप के ऐसे कई लेन-देन का पता लगा, जिनका कोई हिसाब-किताब नहीं था। ये सारा लेन-देन तमाम वित्तवर्षों के दौरान किया गया था। दस्तावेजों से पता लगता है कि 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम को जमीन खरीदने में खर्च किया गया, जिसका कोई हिसाब नहीं है। इसके अलावा 100 करोड़ रुपये से अधिक रकम की जमीन की खरीद की नकद रसीदें भी मिलीं। इनका भी कोई हिसाब नहीं था। इन सारे कागजात को जब्त कर लिया गया है। पिछले कई वर्षों के दौरान खरीदी जाने वाली सम्पत्तियों के मूल दस्तावेज भी बड़ी संख्या में बरामद किये गये। साफ तौर पर ये सारे मूल दस्तावेज बेनामी हैं।

Read More »

भारत और श्रीलंका के बीच सैन्य अभ्यास भारतीय सैन्य दल रवाना

नई दिल्ली। भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संयुक्त युद्धाभ्यास मित्र शक्ति का 8वां संस्करण 4 से 15 अक्टूबर, 2021 तक श्रीलंका के कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल, अम्पारा में आयोजित किया जाएगा।
भारतीय सेना के 120 जवानों का एक शस्‍त्र सैन्‍य दल श्रीलंका की सेना की एक बटालियन के साथ युद्धाभ्‍यास में भाग लेगा। इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच घनिष्ठ संबंधों को प्रोत्‍साहित करना और अंतर-संचालन में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ उग्रवाद एवं आतंकवाद विरोधी संचालनों में सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को साझा करना है।

Read More »

राज्‍यों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 88.14 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.28 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके उपलब्ध
नई दिल्ली। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

Read More »

कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 89.74 करोड़ के पार पहुंचा

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 69,33,838 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 89.74 करोड़ (89,74,81,554) के पार पहुंच गया। इसे 87,06,441 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
पिछले 24 घंटों में 25,455 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,30,68,599 है।
परिणामस्वरूप भारत का रिकवरी दर इस समय 97.86 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।

Read More »

अजगर ने किया बच्चे पर हमला

हाथरस। हाथरस में अजगर ने किया खेत में बच्चे पर हमला, परिजन ले गए अस्पताल, अजगर देख ग्रामीण हुए भयभीत, मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा।
आपको बता दे कि हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गाँव सलेमपुर में उस समय हड़कम्प मच गया। जब धान के खेत में काम कर रहे बालक पर अचानक निकले अजगर ने हमला कर दिया। अजगर के हमला करते ही बालक की निकली चीख पुकार को सुन पास में मौजूद परिजन और आसपास खेतो में काम कर रहे काफी लोग मौके पर आ गए और बच्चे को अजगर से बचाया और तत्काल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर अपने साथ ले गई तब ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।

Read More »

गांधीजी ने कपड़ा क्यों छोड़ा—

जिन्होंने गांधी जी को पढ़ा है, उन्हें थोड़ा बहुत उनके विचारों के बारे में भी जरूर जानकारी होगी। मौजूदा समय में लोग गांधी जी के बारे में न जाने क्या क्या बोल जाते हैं, यहां तक कि आपत्तिजनक भी। आज गांधी जयंती है, उन्हीं से जुड़ी एक घटना (किताबों में पढ़ी) का जिक्र—
गांधी जी खुद गुजरात के काठियावाड़ के बड़े परिवार से थे। लंदन वकालत पढ़ने और बैरिस्टर बनकर साउथ अफ्रीका प्रैक्टिस करने गये और वहां पर नस्ल भेद को देखते हुए आवाज उठाई और उसी से वो चर्चा में आये। बाल गंगाधर तिलक और गोपाल कृष्ण गोखले उन्हें भारत और राजनीति में लाये।

Read More »

डीडीएम कॉलेज में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 51 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का शुुभारम्भ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। निबंध प्रतियोगिता शिक्षा विभाग की प्रवक्ता सरिता शर्मा, डॉक्टर ममता अग्रवाल की देखरेख में संपन्न की गई। वक्तव्य में रागिनी ने यह मेरा देश, यह तेरा देश गांधी के वाक्य से अपना भाषण प्रारंभ किया। वहीं कुमारी निशा ने धोती वाले बाबा की एक ऐसी लड़ाई कविता का पाठ किया। सिमरन ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।

Read More »

गांधी जयंती पर फहराया जाएंगा राष्ट्रीय ध्वज

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती के अवसर पर प्रातः 9 बजे समस्त सभी राजकीय भवनों, कार्यालयों, शिक्षण संस्थान, अर्द्व सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए।उन्होने निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों व इमारतों पर साफ-सफाई कराना सम्बन्धित अधिकारीगण सुनिश्चित करें।

Read More »

बीए व बीकॉम में सीट बढ़ाने की मांग

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच (छात्र संगठन) द्वारा एसआरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य को एक दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। जिसमें प्रवेश क्रिया को पूर्व की भांति ऑफलाइन कराने, बीए व बीकॉम दोनों विभागों में सीट बढ़ोतरी कराने की मांग की गई।महानगर अध्यक्ष अनिकेत जैन ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया था। जिससे कॉलेज में भीड़ भाड़ की स्थिति उत्पन्न न हो। परंतु प्रवेश प्रक्रिया में कुछ भाग ऑफलाइन होने के कारण कॉलेज में छात्रों की भीड़ भाड़ पूर्व की भांति बनी हुई है और इसके साथ-साथ छात्रों पर ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण आर्थिक अधिभार बहुत बढ़ गया है।

Read More »

राष्ट्रपति के जन्मदिन पर छात्रों को बांटी स्टेशनरी एवं मिठाई

फिरोजाबाद। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के जन्म दिवस के अवसर पर सरोजिनी नायडू जूनियर स्कूल में छात्रों को स्टेशनरी एवं मिष्ठान वितरित किया गया।शुक्रवार को सरोजनी नायडू जूनियर हाईस्कूल में कोरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भगवानदास शंखवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमुख चूड़ी व्यवसायी अमित माहौर, जिलाध्यक्ष विद्याराम शंखवार पार्षद, वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद हेत सिंह शंखवार, महामंत्री अभय कबीरपंथी, उपाध्यक्ष शिवकुमार शंखवार, रविकांत शंखवार आदि के द्वारा 60 निर्धन छात्र छात्राओं को स्टेशनरी (कॉपी, पेंसिल, रबड़, कटर आदि) एवं लड्डू का वितरण किया गया।

Read More »