Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2122)

मुख्य समाचार

एससी एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत

 कानपुर, जन सामना। प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रचार प्रसार अभियान योजना के कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र एससी एसटी प्रकोष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष आन्नद वर्मा के निवास पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर आन्नद वर्मा का स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मनोबल बढाते हुए जानकारी दी, कि आप लोग प्रधानमंत्री की प्रचार प्रसार योजनाओं के विषय में हर गरीब बस्तियों में जाकर उन गरीबों को जानकारी दे, और इन योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करें। अगर आप लोगो को किसी योजना दिलाने में किसी गरीब व्यक्ति के लिए कोई अधिकारी दिक्कत पैदा करता है। तो आप लोग तुरन्त हम को सूचना दे, ताकि उस अधिकारी के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये जादा से जादा सभी गरीब व्याक्तियों का इन योजनाओं का लाभ मिल सके । इस मौके पर उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर(लाला डोरी) जिलामंत्री जय प्रकाश, राजाराम कनौजिया कार्यकर्ता पवन छोटू आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

कौशांबी में खोला जाए गन्ना क्रय केंद्र – प्रेम चन्द्र

कौशाम्बी, विकास सिंह। समर्थ किसान पार्टी ने कौशांबी जनपद में गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र केसरवानी ने इस संबंध में आज जिला मुख्यालय मंझनपुर के पार्टी कार्यालय में एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रेम चन्द्र केसरवानी ने कहा कि अपने जिले में गन्ना का उत्पादन बहुत होता है, परंतु दुर्भाग्य की बात है कि कौशांबी जनपद में एक भी गन्ना क्रय केंद्र नहीं हैं जिसके चलते कौशांबी के गन्ना उत्पादक किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। पार्टी नेताओ ने कहा कि जनपद कौशांबी के सिराथू, मंझनपुर, सरसवां ब्लॉक में हजारों बीघा गन्ना का उत्पादन होता है और गन्ना क्रय केंद्र नहीं होने से जनपद का किसान औने पौने दामों पर गन्ना बिक्री को मजबूर होता है। गुड़ बनाकर किसी तरह गन्ना का उपयोग करते हैं या चोरी छुपे पड़ोसी जनपदों में गन्ना बिक्री करने को विवश होते हैं।

Read More »

धांधली का विरोध करने पर प्रधानपति ने बनाई अधूरी सड़क

⇒मानकों की शिकायत करने पर तीन महीने से मिट्टी डालकर छोड़ दिया
⇒कीचड़ और फिसलन से स्थानीय लोगों की जान पर बनी
⇒प्रधान की दबंगईः कहते हैं जब बननी होगी बन जाएगी सड़क, हम नहीं जानते
⇒यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ती है लिंक रोड, आए दिन गिरकर चुटहिल होते हैं लोग!
आगराः पंकज कुमार सिंह। जनपद थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा बड़ी पानी की टंकी के ठीक सामने यमुना एक्सप्रेस-वे के पास एक लिंक रोड बेहद बुरी हालात में है। इस रोड के किनारे बसे परिवारों का यहाँ से निकलना तो क्या कदम रखना भी मुश्किल है। स्थानीय लोगों कहना है कि जनवरी से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ है।
गत 3 महीने पहले सड़क को ऊँचा करने के लिए मिट्टी डाली गई लेकिन मिट्टी जैसी की तैसी पड़ी है, लेकिन सड़क निर्माण का अता-पता नहीं है। बरसात के मौसम में फिसलन हो गई है और भारी वाहनों के आवागमन से रोड पर कीचड़ ही कीचड़ बन गया। इसके कारण हल्के चारपहिया वाहन और बाइक सवारों का निकलना दूभर है, साथ ही स्थानीय लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है क्योंकि पैदल निकलना भी दूभर है। जरुरी काम के लिए घरों से निकलना भी जान सांसत में डालना होता है। सड़क की नालियों का ढलान भी मानक विरुद्ध है। नाम न छपने की शर्त पर स्थानीय निवासियों ने बताया कि ग्राम प्रधान पति की दबंगई है। वह बोलते है कि जब बननी होगी सड़क बन जाएगी, हम नहीं जानते। कई लोगों का कहना है कि आए दिन लोग फिसलन से गिरकर चुटहिल होते हैं। साथ ही सड़क निर्माण के नाम पर गड़बड़झाला किया जा रहा है। कहने के लिये मात्र 150 मीटर सड़क है लेकिन धांधली का विरोध करने पर व आसपास के लोगों से ईष्र्या के कारण सड़क पर सिर्फ मिट्टी डाल कर छोड़ दिया है। यह सड़क ग्राम सभा के जरिये निर्माणाधीन है।

Read More »

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

कानपुरः अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस-दो में आज सुबह नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जानकारी करने पर पता चला कि अमित कुशवाह पत्नी कमला मृतका कोमल, भाई राज वह बहन छोटी के साथ जरौली फेस दो में रहते हैं। आत्महत्या करने वाली युवती के पिता पेशे से प्लंबर का काम करते है। उसकी मां फैक्ट्री में काम करती है। भाई राज साइकिल की फैक्ट्री में काम करता है घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। बहन छोटी मां को फैक्ट्री में टिफिन देने गई हुई थी जिसका मौका पाकर युवती कोमल ने घर में पड़े टट्टर में लगे बांस में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वापस आने पर छोटी ने बहन कोमल को फंदे से लटका देख शोर मचाया जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। वही बहन छोटी ने बक्शे पर चढ़कर दुपट्टे को चाकू से काटकर बहन को नीचे गिराया। मौके पर मौजूद आसपास के लोग युवती को अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरो ने कोमल को मृत घोषित कर दिया।

Read More »

टाटा इन्स्टीट्यूट आॅफ सोशल साइन्सेज के बैचलर प्रोग्राम हेतु छात्र चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र तुषार यादव ने टाटा इन्स्टीट्यूट आॅफ सोशल साइन्सेज (टी.आई.एस.एस.) की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में बैचलर कोर्स हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। टी.आई.एस.एस. के स्नातक स्तर के उच्चशिक्षा प्रोग्राम हेतु कुल 30 सीटें निर्धारित हैं, जिसमे तुषार ने अपना चयन सुनिश्चित किया है। विदित हो कि टाटा इन्स्टीट्यूट आॅफ सोशल साइन्सेज के स्नातक प्रोग्राम हेतु देश भर से कुछ 25000 छात्रों ने आवेदन किया था। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के मेधावी छात्र की उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि एक अनौपचारिक वार्ता में तुषार ने अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय अपने शिक्षकों व विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा अनन्त को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उसका मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी को प्रेरणास्रोत बताते हुए तुषार ने कहा कि डा. गाँधी के प्रेरणादायी संबोधन ने उसे लक्ष्य निर्धारित करनेे में मदद की। तुषार ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा हेतु उसने कोई कोचिंग आदि नहीं ली, सिर्फ अपने  विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन के आधार पर कड़ी मेहनत कर सफलता अर्जित की है।

Read More »

अवैध शराब बनाने वालों के ठिकानों पर पुलिस ने मारा छापा

रसूलाबाद, कानपुर देहात। पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब वाले ठिकानों पर अचानक दबिश दी। जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान जमीन में दफन करीब 120 लीटर लहन को पुलिस ने नष्ट किया। साथ ही इस दौरान शराब बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई और उस पर कार्रवाई की।
शुक्रवार को जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर रसूलाबाद क्षेत्र में एसडीएम,पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी कर कई लीटर लहन को बरामद कर नष्ट किया। साथ ही दबिश देकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह, उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा, आबकारी निरीक्षक कौशलेंद्र रावत व प्रभारी निरीक्षक थाना रसूलाबाद चंद्रशेखर दुबे की अगुवाई में अभियान चलाया गया। जिसमें रसूलाबाद क्षेत्र के शहबाजपुर, मददू पुल मड़ैयन में पुलिस ने दबिश दी। आबकारी व पुलिस टीम के संयुक्त छापेमारी से हड़कंप मच गया। शराब बनाने वाले लोग घर छोड़कर भाग गए।
शहबाजपुर में घरों के पीछे बड़े-बड़े लहन के भरे डिब्बे जमीन में दफन मिले। जिनको उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह ने फावड़े से खुदवाकर बाहर निकाला। साथ ही जैसे ही पुलिस की गाड़ियां देखी तो शराब बनाने वाले युवक मौके से फरार हो गए। जबकि एक को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही। उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार किसी भी दशा में नकली शराब का न तो निर्माण और न ही बिक्री करने दी जाएगी। यदि कोई ऐसा कार्य करता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार नकली शराब बनाने वाले ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। किसी भी दशा में ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे।

Read More »

अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध की जायेगी सख्त कार्यवाई – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने किया आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता मुख्यालय का औचक निरीक्षण
निरीक्षण में कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं मिला, करीब 90 प्रतिशत कर्मचारी भी मिले अनुपस्थित
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा सहकारिता भवन स्थित आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता मुख्यालय का आकस्मिक एवं औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं मिला। करीब 90 प्रतिशत कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले।
उन्होंने कहा कि कार्यालय समय में अधिकांश अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अनुपस्थित होना यह दर्शाता है कि कार्यालय में अनुशासनहीनता है एवं प्रशासनिक नियंत्रण का अभाव है, जिसके लिये उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन कटौती के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही अलग से की जायेगी।
उन्होंने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समयशीलता एवं अनुशासन का पालन करें तथा संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं को सुनकर उनका तत्परता से निस्तारण करें।

Read More »

स्पोर्टस स्टेडियम में खेल विभाग की योजनाओं का किया जायेगा व्यापक प्रचार प्रसार

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। हाॅकी महान जादूगर स्व0 मेजर ध्यान चन्द्र के जन्म दिवस 29 अगस्त के शुभअवसर पर जिला खेल कार्यालय स्पोर्टस स्टेडियम कानपुर देहात जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा खेल विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा तथा उनके स्व0 मेजर ध्यान चन्द्र जी के चित्र पर प्राप्त 9ः30 बजे माल्यार्पण भी किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला क्रीडाधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने बताया कि आल इण्डिया रेडियो दूर दर्शन के माध्यम से खेल विभाग में चलने वाली गतिविधियों, छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया, उपलब्धियों तथा खेल सम्बन्धी अन्य विषयों पर प्रेरक खिलाड़ियों के साथ चर्चा की जायेगी तथा जनपद के पूर्व चैम्पियन खिलाड़ियों को चिन्हित किया जायेगा। जनपद में पूर्व में जिला खेल प्रोत्साहन समिति गठित थी उसके स्थान पर जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन किया जायेगा तथा खिलाड़ियों को ग्रामीण क्षेत्र से लाकर ब्लाक स्तर पर व जनपद स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य किया जायेगा। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए कोई भी प्रतियोगिताए आयोजित कराना सम्भव नही है तथा 2 अक्टूबर को गाँधी जयन्ती पर फिट इण्डिया रन आयोजित करायी जायेगी।

Read More »

जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा

डीएम ने सभी नगरीय निकायों, ब्लॉकों, स्वास्थ्य विभाग, जिला कारागार आदि को उपलब्ध कराया सोडियम हाइपोक्लोराइट, निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा कराया जाए सैनिटाइज
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशन पर जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बीती रात्रि को सभी स्वास्थ्य अधिकारियों व एसडीएम आदि के साथ समीक्षा बैठक की बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सही प्रकार से संचालित की जाए तथा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उपाय किए जाएं साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने एल-1 हाॅस्पिटल, केन्द्रीय विद्यालय, नबीपुर माती, कानपुर देहात में भर्ती कोविड-19 मरीजों से दिनांक-27.08.2020 स्वयं जिलाधिकारी महोदय द्वारा 03 मरीजों से वार्ता की गयी एवं फीड बैक लिया गया। कतिपय मरीजों द्वारा व्यवस्था संतोषजनक बताई गयी साथी भर्ती मरीजों द्वारा कुछ सुझाव भी दिये गये। जिनमें ज्ञान सिंह निवासी रूरा उम्र-20 वर्ष एवं सोनी गुप्ता निवासी रूरा उम्र-41 वर्ष से वार्ता की गयी उनके द्वारा दी गयी फीड बैक में अस्पताल की व्यवस्था संतोषजनक बताई गयी।

Read More »

जिलाधिकारी ने निर्वाचन वेयर हाऊस का किया निरीक्षण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने आज निर्वाचन विभाग के चल रहे निर्माणाधीन कार्य वेयर हाऊस व ईवीएम, वीवीपैड वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि शीघ्र ही कार्य खत्म कर गोदाम को निर्वाचन विभाग को सौंपे तथा जहां कही भी फर्स आदि सही नही उसे ठीक कराये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बर्दाश्त की जायेगी। वही ईवीएम वीवीपैड कक्ष का भी जायजा लिया इस दौरान उन्होंने वेयर हाऊस मे साफ सफाई के निर्देश दिये वही निर्वाचन कार्यालय को अपने नये भवन मे शीघ्र स्थापित करने के भी निर्देश दिये। वहीं बिहार जाने के लिए 1851 वीवीपैड मशीनों के मोबाइल एप के द्वारा किये जा रहे सेडिंग के कार्य का भी जायजा लिया तथा निर्देशित किया कि सही प्रकार से मशीनों का सेडिंग का कार्य किया जाये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन व निर्वाचन विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Read More »