Monday, September 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 230)

मुख्य समाचार

नकदी या खुले पैसे की आवश्यकता के बिना क्यूआर कोड स्कैनिंग से तेज़ और आसान डिजिटल भुगतान कर यात्रा टिकट लेना अब होगा और भी सरल

मथुरा। यात्री सेवा को बेहतर बनाने के लिए आगरा रेल मंडल द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके कारण रेल राजस्व में भी वृद्धि हो रही है। भारतीय रेलवे द्वारा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में डिजिटल इंडिया की ओर सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे में पहली बार आगरा मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड स्कैनिंग से भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई है।
मंडल रेल प्रबंधक आगरा, तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा, अमित आनंद के निर्देशन में आगरा मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा के लिए 124 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं। इससे अब यात्री क्यूआर कोड स्कैन करके अपना यात्रा टिकट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
आगरा मंडल के 66 रेलवे स्टेशनों की टिकट खिड़कियों पर डिजिटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड कमिशनिंग के साथ 100% लक्ष्य हासिल किया गया है। अब यात्री रेलवे स्टेशन पर स्थित टिकट काउंटर पर पेटीएम, गूगल पे, फोन पे जैसे प्रमुख UPI माध्यमों से क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान कर सकते हैं।

Read More »

घर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्रतिष्ठा से समस्त दुख दर्द व कष्ट दूर होते हैः राघवाचार्य

फिरोजाबाद। जय भोले सेवा समिति के तत्वाधान में गोपाल आश्रम में चल रही शिवमहापुराण में पंचाक्षर मंत्र की उत्पत्ति एवं शकीर की कथा का हुआ वर्णन। कथा व्यास शिवदास राघवाचार्य ने कहा कि जब ब्रहमा का अभियान टूट, तब भगवान शिव की शक्ति से एक ज्योति स्तम्भ प्रकट हुआ। त्योति स्तम्भ से पहला शिवलिंग आनंद वन काशी में विश्वेश्वरनाथ ज्योतिलिंग उत्पन्न हुआ। भगवान विष्णु और ब्रहमा ले ज्योतिलिंग की पूजा अर्चना की। जिससे भगवान शिव प्रसन्न हुए, उनके मुख से ऊॅ शब्द की उत्पत्ति हुई।

Read More »

प्रसिद्ध फ़िल्मी कलाकार संजय स्वराज को शीघ्र घोषित किया जाएगा नगर पालिका का ब्रांड एम्बेसडरः पालिकाध्यक्ष

हाथरस। पचास से अधिक फिल्मों तथा सौ से अधिक टी.वी. सीरियलो में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा कर हाथरस का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले देश के जाने माने अभिनेता संजय स्वराज का नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने वसुंधरा एन्क्लेव स्थित अपने आवास पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ क्रिकेटर संजय ग्रोवर भी उपस्थित रहे।
शहर के लेबर कॉलोनी निवासी तथा हाथरस की माटी में खेल कूद कर बड़े हुए संजय शर्मा उर्फ़ संजय स्वराज ने दिल्ली से वर्ष 1990 में एनएसडी पास किया। वह सन 1995 से फ़िल्मी जगत में कार्य कर रहे हैं।

Read More »

आइजीआरएस में तहसील सासनी को मिले शत प्रतिशत अंक तो सादाबाद निकला फिसड्डी

हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली शिकायत निवारण प्रणाली, आइजीआरएस के तहत सासनी तहसील को जनपद में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रथम रैंक मिली है। वहीं, हाथरस तहसील को पैंतालीस सिकन्द्राराऊ को छियानवे और सादावाद को एक सौ बीस वीं रेंक मिली है। यह जानकारी देते हुए एसडीएम प्रज्ञा यादव ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत में भूमि, पुलिस, कृषि, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण मानक व गुणवत्ता पूर्ण कराने में सासनी तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि तहसील सासनी ने अक्तूबर माह में प्रदेश में नब्बे में से नब्बे अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, जनपद में अन्य तहसीलें नवासी, छियासी और चौरासी अंक पाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

Read More »

कल मनाया जायेगा विधिक सेवा दिवस

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक सेवा दिवस नौ नवम्बर को भव्य रूप से मनाने के लिए गुरूवार को जनपद के समस्त तहसीलदारों और परा विधिक स्वयं सेवकों को विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। इस दिन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर कमजोर और पिछड़े वर्गों को न्यायिक सहायता और उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। प्राधिकरण सचिव पीयूष सिद्धार्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि विधिक सेवा दिवस का मूल उद्देश्य न्याय सबके लिए की भावना को साकार करना है। यह दिन न केवल कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित है, बल्कि उन लोगों तक न्याय पहुंचाने का माध्यम भी है, जो अपने अधिकारों से बंचित हैं।

Read More »

14 नवंबर को एंटी टोबैको स्कूल कैंपेन के तहत आरजी एकेडमी में होगा आयोजन

कानपुर। लोग अपने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह तब दे सकते हैं जब वह बच्चों के सामने नशा करना छोडे, नशा करना बहुत बुरी बात है और यह सेहत के लिए हानिकारक है यह बात नशा करने वाले भी जानते हैं लेकिन लत के कारण खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं लेकिन वह कभी नहीं चाहते कि उनके बच्चे भी यह गलत आदत के शिकार हो इसीलिए नशे से दूर रहने की सलाह देते हैं उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 14 नवंबर बाल दिवस पर आयोजित किए जाने वाले ज्योति बाबा का जॉय इन लाइफ प्रोग्राम के तहत आर जी अकैडमी रामादेवी में आयोजित तैयारी बैठक में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख योग गुरू ज्योति बाबा ने कही, ज्योति बाबा ने आगे कहा कि योग ज्योति इंडिया का लक्ष्य है कि भारत के बचपन को नशा, प्रदूषण, कुपोषण, हिंसा, प्लास्टिक एवं बाल बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराना है इसी उद्देश्य के लिए स्कूली बच्चों को सर्वांगीण स्वास्थ्य का द्वार दिखाने के लिए ज्योति बाबा का जॉय इन लाइफ कार्यक्रम शुरू किया गया है।

Read More »

कुड़नी दरबार में सात दिवसीय हनुमत यज्ञ एवं रामकथा की हुई शुरुआत

भीतरगांव/साढ़। प्रसिद्ध कुड़नी हनुमान मंदिर में गुरुवार कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय हनुमत यज्ञ एवम रामकथा की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में ग्रामीणों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम आयोजक सूरज पाल सिंह भदौरिया, शीला भदौरिया ने बताया कि हनुमत यज्ञ सात नवंबर से चौदह नवंबर तक चलेगा। अंतिम दिवस विशाल धनुष यज्ञ एवं कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान नैमिषारंय के प्रसिद्ध राम कथा वाचक अमन जी महाराज के श्री मुख से कथा के श्रवण हेतु क्षेत्र के सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Read More »

ध्वजारोहण के साथ शुरू हुए एनटीपीसी के स्वर्णिम स्थापना दिवस के रंगारंग आयोजन

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। देश की अग्रणी विद्युत संस्था एनटीपीसी अपनी स्थापना के 50 वर्ष में प्रवेश करने पर कईं कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में एनटीपीसी ऊंचाहार में विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने सबसे पहले परियोजना परिसर में एनटीपीसी का ध्वज फहराया तथा वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारी प्रतिनिधियों तथा प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की सदस्यों के साथ हवा में गुब्बारे छोड़कर सिलसिलेवार कार्यक्रमों की शुरुआत की।‌ इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए श्री छाबड़ा ने कहा कि एनटीपीसी कंपनी 1975 में स्थापित होने के बाद कोयला, गैस, जल विद्युत, सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करवाते हुए नवीकरणीय ऊर्जा एवं परमाणु ऊर्जा तक जो ऐतिहासिक यात्रा पुरी की है और आज 76 गीगावॉट की स्थापित विद्युत क्षमता हासिल करके पूरी दुनिया में भारत के नाम को रोशन किया है।

Read More »

उजाले के रूप में ‘उपज’ को प्रकट कर गए कर्णः शिव शरण सिंह

♦ राधेश्याम लाल कर्ण ने ईमानदारी और निष्पक्षता से की पत्रकारिताः वीरेंद्र सक्सेना
♦ राजधानी के पत्रकारों ने उपज महामंत्री को शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
लखनऊः जन सामना डेस्क। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में राजधानी के वरिष्ठ पत्रकारों और उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के सदस्यों, पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
विधायक निवास दारुलशफा के कॉमन हाल में आयोजित शोक सभा में स्व0 श्री कर्ण को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सक्सेना ने कहा, ‘‘राधेश्याम कर्ण ईमानदारी और निष्पक्षता से पत्रकारिता करते थे। उन्होंने पूर्ण समर्पण के साथ संगठन का भी कार्य किया। उनकी पत्रकारिता और संगठन क्षमता नए पत्रकारों के लिए प्रेरणा देती रहेगी।’’
वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने कहा, ‘‘राधेश्याम लाल कर्ण बहुत ही सामान्य और साधारण स्वरूप में रहते थे।

Read More »

भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ी हनुमान जलाशय से हनुमान रोड सरक्यूलर रोड चौकी गेट तक डाली गई पाइपलाइन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट से उनके कार्यालय पर मिला और एक ज्ञापन सौंपा है। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 2019-20 में हनुमान जलाशय रामलीला ग्राउंड से हनुमान रोड सरक्यूलर रोड चौकी गेट तक जल निगम के द्वारा लाखों रुपए धन खर्च करके जिला जल परियोजना के तहत पानी की पाइपलाइन का विस्तार कार्य किया गया था। पाइप लाइन डलने के तुरंत बाद से ही पाइप लाइन टूूटना शुरू हो गयी। नगर निगम के द्वारा सैकड़ो बार पाइपलाइन को मरम्मत कराकर लाखों रुपए पाइपलाइन सुधार कार्य में व्यय किए गए, लेकिन पाइपलाइन सुधार कार्य में कोई गुणवत्ता नहीं मिली। पेयजल के लिए जो डाली गई पाइपलाइन भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गई तथा नगर निगम के द्वारा एक नई पाइपलाइन डालने के लिए 25 लाख रुपए का टेंडर करके शुरू कर दिया गया, जो कि गलत है।

Read More »