Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जननायक कर्पूरी ठाकुर का पुण्य स्मृति दिवस मनाया

जननायक कर्पूरी ठाकुर का पुण्य स्मृति दिवस मनाया

हाथरस। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्य स्मृति जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर वरिष्ठ महिला नेत्री बीना गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता शिवम त्यागी ने किया। सर्वप्रथम कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कर्पूरी ठाकुर के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि समरसता एवं सद्भावना के प्रतीक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का सामाजिक न्याय के प्रति योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। 1952 से अपने जीवन काल में वह कभी कोई चुनाव नहीं हर ऐसी राजनीति के अपराजिता नायक को जिला कांग्रेस कमेटी शत-शत नमन करती है। इस अवसर पर कवि दीपक रफी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी व कवि रोशन लाल वर्मा ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए कहा कि ‘राजनीति के थे रण बाकुर- शत-शत नमन कर्पूरी ठाकुर’। इस अवसर पर गिरिराज सिंह गहलोत, हरिशंकर वर्मा, कपिल नरूला, सियाराम, नारायण प्रसाद पिप्पल, विष्णु कुमार, ठाकुर आकाश सिंह, भूपेंद्र कुमार शर्मा, पन्नालाल आदि मौजूद थे।