Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गरीब की जमीन पर कब्जा करना निंदनीयः अतुल सिंह

गरीब की जमीन पर कब्जा करना निंदनीयः अतुल सिंह

ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने दलित व पिछडा समाज की जमीन विधायक मनोज पाण्डेय द्वारा कब्ज़ा करने पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि विधायक मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा दलित व पिछड़े समाज की जमीन कब्ज़ा करने का जो मामला संज्ञान में आया है, उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। पीड़ित अजीत पटेल व अमृत लाल दोनों जगतपुर ब्लॉक के रहने वाले हैं, ये दोनों परिवार धरना दे रहे है लेकिन इनकी कोई सुनने वाला नहीं है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील करता हूँ कि दलित एवं पिछड़े समाज की जमीन का जो मामला संज्ञान में आया है इसकी जांच कराई जाये एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो। अतुल सिंह ने कहा पीड़ित परिवार के साथ हम सब खड़े हैं, राहुल गाँधी जी पूरे देश में दलित एवं पिछड़े वर्ग के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी, गरीबों की जमीनों पर किसी भी कीमत पर विधायक को कब्ज़ा करने नहीं दिया जायेगा।