Wednesday, March 12, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वी पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वी पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि की अध्यक्षता में होली गेट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 37 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोष्ठी कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बताया कि प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जी सदैव दलित, शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहे हैं और संघर्ष करते रहे। उनका सादा जीवन, सरल, स्वभाव, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छाशक्ति बरबस ही लोगों को प्रभावित कर लेती थी और लोग उनके विराट व्यक्तित्व के प्रति आकर्षित हो जाते थे। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उसे प्रगति पथ पर लाने और विकास को गति देने में उनके अपूर्व योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन वैध मनोज गौड़ ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों में महेश चौबे, रमेश कश्यप, राजकुमार शर्मा, सतीश राजोरिया, पूरन सिंह, रवि वाल्मीकि, अनिल खरे, संजय सक्सेना, जितेंद्र शर्मा, सचिन वाल्मीकि, पप्पू खान, मोहित वाल्मीकि, पिंकी, शाहरुख खान, अमित, राज, सौरभ दीक्षित, राजेश सैनी, सागर माहौर आदि कांग्रेस जनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।