Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्राहामण महासभा की बैठक में संगठन के विस्तार पर दिया जोर

ब्राहामण महासभा की बैठक में संगठन के विस्तार पर दिया जोर

फिरोजाबाद। जिला ब्राहामण महासभा की एक बैठक रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। इस दौरान नगर निगम के उपसभापति विजय शर्मा को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में मुख्य संरक्षक पं. रविन्द्रलाल तिवारी, जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, पवन उपाध्याय, अशोक शुक्ला, कौशल किशोर उपाध्याय, दिनेश वशिष्ठ, शीलमणि मानसिंह शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, लक्ष्मण तिवारी, प्रभाकर शर्मा, प्रभास्कर राय, धमेंद्र शर्मा, मुकेश, शशि शर्मा आदि मौजूद रहे।