Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2417)

मुख्य समाचार

कल से योग प्रतियोगिता का आयोजन

इटावा, राहुल तिवारी। संपूर्ण देश में योग के प्रति युवाओं में आकर्षण एवं जन जागरण हेतु राज्य स्तरीय उत्तर प्रदेश योग सोसाइटी के तत्वाधान में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन। समूह वर्ग एकल सामूहिक जूनियर 9 से 14 वर्ष व सीनियर 15 से 25 वर्ष भाई बहन सम्मिलित हो सकेंगे। यह प्रतियोगिता तीन स्तरों क्रमशः जिला राज्य पर राष्ट्रीय स्तर पर होगी। जिला स्तर पर कल 9 फरबरी को सुबह 10ः30 बजे ऑक्सफोर्ड जूनियर हाई स्कूल शिवा कॉलोनी इटावा में कार्यक्रम आयोजित की जाएगी तथा राज्य स्तर प्रतियोगिता 18 फरवरी महर्षि दयानंद जयंती के शुभ अवसर पर की जाएगी। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी अप्रैल माह में राष्ट्रीय स्तर की ऑल इंडिया योग सोसाइटी के द्वारा होने वाली प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में सीधे प्रतिभाग कर सकेंगे। जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में बालक बालिका अपने विद्यालय से संस्तुति पत्र वह अपने पहचान पत्र के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन युवा भारत संगठन अन्य जिला स्तरीय संगठन भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, पतंजलि महिला आयोग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति के सहयोग से आयोजित कर रहा है।

Read More »

संगोष्ठी के माध्यम से खुश रह कर समस्याओं को सुलझाने के गुण सिखाए गये

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। आज विधायक महेश त्रिवेदी द्वारा गोद लिए गए प्राथमिक उच्च प्राथमिक किदवई विद्या मंदिर एवं नगर निगम इंटर कॉलेज किदवई नगर में दीक्षांक संस्था द्वारा एक संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश बच्चों को जीवनविद्या कौशल से परिचित कराना है। इस उद्देश्य के महत्व को समझाने के लिए अदिति शुक्ला ने बच्चों एवं समस्त स्टाफ से एक संगोष्ठी के माध्यम से जीवन में खुश रह कर सभी समस्याओं को सुलझाने के गुण सिखाए एवं जीवन के महत्व को समझाया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं अपने परिवार में माता-पिता के साथ सामंजस्य बनाए रखने का वादा किया और अपने छोटे एवं बड़े भाई बहन-बहन के बीच प्रेम पूर्वक सामंजस्य बनाए रखने का आश्वासन दिया। अंत में शिक्षण संस्था के अध्यक्ष शशांक दीक्षित द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित आदित्य शुक्ला एवं समस्त अध्यापकों का अभिवादन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य लक्ष्मी त्रिपाठी, पूजा चौहान, किरन खरे, आशु यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

विशम्भर दयाल महाविद्यालय में मुफ्त नेत्र शिविर एवं कम्बल वितरण सम्पन्न

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। आज सन्दलपुर डबरापुर के विशम्भर दयाल महाविद्यालय में विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप तिवारी के तत्वावधान में मुफ्त नेत्र शिविर एवं विशाल कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कानपुर नगर से आई बापू आई केयर की टीम ने कैंप में आये मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया, जिसमें दो दर्जन मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित कर कानपुर अस्पताल भेजा गया। इन मरीजों का आपरेशन करके दूसरे दिन उनके गंतब्य स्थान पर छोड़ दिया जायेगा। वहीं साथ ही साथ विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने स्मृतिशेष अपने पिता विशुन कुमार तिवारी की तृतीय पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर उनकी याद में लगभग ढेड सैकडा गरीब, आश्रित, असाह पुरुष महिलाओं को कम्बल वितरण कर भोजन कराया। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति सहकारी समिति सन्दलपुर के युवा अध्यक्ष बिनोद कटियार ने उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि ये संस्था दूर-दराज के क्षेत्रों मे पढने वाले बच्चों के लिए जंगल में मंगल करने वाली साबित हुई है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा समाजहित मे किये जा रहे अच्छे कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश दुवे, शिप्पू भदौरिया, राजेश बाबू कटियार, जनमेजय सिंह, विनय तिवारी, ओमकार, ऐश्वर्य गुप्ता, आरती तिवारी व सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read More »

अब खत्म होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, इसी सत्र से बदलेंगे प्री प्राइमरी स्कूल में

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई का पैटर्न एनसीआरटी आधारित करने की तैयारी
शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने के लिए प्रदेश सरकार कर रही अभिनव प्रयोग
2020-21 के बजट में आयेगा प्रस्ताव, जिलों में तैयारी के लिए भेजा गया आदेश
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अब उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उसकी जगह पर प्री प्राइमरी स्कूल हो जाएंगे। इसके लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। इसका बजट इसी सत्र में पास हो जाने की उम्मीद है। इसके लिए जिलों में सूचनाएं भेज दी गयी हैं कि एक अप्रैल से प्री प्राइमरी स्कूल चलाने की तैयारी की जाए। प्री-प्राइमरी के बाद बेसिक शिक्षा में एनसीआरटी पैटर्न की पढ़ाई शुरू कराने की भी तैयारी है।
प्री-प्राइमरी स्कूलों में तीन से पांच वर्ष तक के बच्चे पढ़ेंगे। इसके लिए जब तक प्राथमिक विद्यालय अथवा अन्य जगह ग्राम पंचायतों में नये भवन की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक आंगनबाड़ी केन्द्र पर ही पढ़ाई होगी। केन्द्र सरकार द्वारा शिक्षा मिशन के मद में मिले बजट को सरकार इस योजना पर खर्च करेगी। इस अभिनव प्रयोग से सरकार तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे शिक्षा में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आने की कोशिश करेगा।

Read More »

पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में पुलिस ने आज बदमाशों के साथ मुठभेड़ करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है वही बताया जा रहा है। 2 दिन पहले पांचों बदमाशों ने मिर्च से लदे लोडर को लूट लिया था जिसके बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी वही जसवंत नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के लिये कचौरा रोड पर मौजूद है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस और जसवंत नगर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाशों की तरफ से पुलिस के ऊपर फायरिंग करना शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी वहीं पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। पकड़े गए बदमाशों के पास से असला और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

Read More »

योगी सरकार स्कूली बच्चों से किया हुआ वादा पूरा करने में नाकाम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश सरकार पूर्व की भांति इसबार भी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को निःशुल्क प्रदान किये जाने वाली पुस्तकें, पोशाक, बैग, स्वेटर, जूते-मोजे समय से बांटने में विफल रही। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। योगी सरकार स्कूली बच्चों से किया हुआ वादा पूरा करने में नाकाम रही है। अप्रैल से सत्र प्रारंभ होता है किंतु सभी विषयों की किताबें विद्यार्थियों को जुलाई माह तक भी नहीं मिल सकी। लगभग 6 माह तक किताबों का वितरण होता रहा। विद्यार्थियों को जूते-मोजे जुलाई में, स्कूल यूनिफॉर्म अगस्त में, बैग सितंबर में, स्वेटर दिसंबर में मिले हैं।
बैग इतनी खराब गुणवत्ता के बाटे गये की 10 दिनों में ही वो जगह-जगह से फट गये। जूतों की भी गुणवत्ता निराशाजनक रही एक माह के अंदर ही जूते आंगे की तरफ फट गये। कई छात्रों के स्वेटरों में भी जगह-जगह छेद थे। अब हालत ऐसी है कि बच्चे स्कूल में फटे हुए जूते, फटा हुआ बस्ता और फटे हुए कपड़े पहनकर आने को मजबूर हैं।

Read More »

डॉ. कुमार विश्वास ने एनएलके ग्रुप ऑफ स्कूल्स के बच्चों को पढ़ाया संस्कारों एवं देशभक्ति का पाठ

कानपुर, डॉ. दीपकुमार शुक्ल। एनएलके ग्रुप आप स्कूल्स की भवानीपुर मंधना स्थित एनएलके अकादमी में आयोजित दिशा लिटरेचर फेस्टिवल-2 के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉ. कुमार विश्वास ने विद्यालय के बच्चों को न केवल संस्कारों एवं देशभक्ति  का पाठ पढ़ाया बल्कि बच्चों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का बेबाकी से उत्तर भी दिया। उन्होंने “है नमन उनको” गीत सुनाकर देश के शहीदों को भी याद किया। इस अवसर पर देश भर से आए लगभग 42 लेखकों, कवियों, नाटक कारों, फिल्म लेखकों, गीतकारों, पत्रकारों तथा सोशल मीडिया के लेखकों को सम्मानित भी किया गया।

Read More »

मार्ग दुर्घटना में तीन कार सवार घायल

घाटमपुर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। बरीपाल की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में तीन सवारों को चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हंस पुरम कानपुर निवासी विजय बहादुर का पुत्र करण सिंह 22 वर्ष। कन्नौज निवासी बिमलेश चन्द्र तिवारी का पुत्र राज 24 वर्ष एवं सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा का पुत्र गोलू निवासी गल्ला मंडी, कानपुर शुक्रवार शाम, आर्टिका कार द्वारा कानपुर से बरीपाल की ओर जा रहे थे। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम तागा स्थिति जगरानी इंटर कालेज के पास अनियंत्रित कार रोड किनारे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में करण सिंह राज, व गोलू को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों घायलों को। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घाटमपुर में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर तीनों घायलों को जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है।

Read More »

निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता के लिए दो पत्रकार सम्मानित

घाटमपुर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। शुक्रवार अपराहन ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम कमेटी कार्यकर्ताओं द्वारा निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज में अमन चैन कायम करने के प्रयासों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दैनिक हिंदुस्तान और दैनिक कानपुर उजाला के पत्रकारों को साहित्य व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार ऑल इंडिया पयामें इंसानियत फोरम कमेटी के ऑल इंडिया सेक्रेट्री बिलाल हसन नदवी के निर्देशन में स्थानीय सदर मौलाना मोहम्मद नाजिम हसन नदवी द्वारा बीती 15 जनवरी की रात प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं की बस, घाटमपुर चौराहे में दुर्घटनाग्रस्त होने पर इंसानियत फोरम कमेटी सदस्यों द्वारा रात भर की गई सेवा व सहयोग की खबर को स्थान देने एवं समाज में भाईचारा, अमन चैन की खबरों को प्रमुखता देने के लिए शुक्रवार अपराहन कमेटी द्वारा दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार आशीष पांडे एवं दैनिक कानपुर उजाला के पत्रकार सिराजी को उर्दू -हिंदी साहित्य एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कमेटी सदस्य नूर आलम, मोहम्मद हुजैफा, सरफराज अहमद, मोहम्मद औसाफ, बबलू, अबू सुफियान, आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मौलाना नाजिम नदवी ने कहा कि समाज में अमन-चैन व भाईचारा कायम करने में मीडिया का योगदान उल्लेखनीय है।

Read More »

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

दस्तावेजों के बारे में सही विवरण न प्राप्त होने पर कर्मचारियों की कार्यपद्धति पर जतायी कड़ी नाराजगी
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचंद्र गोस्वामी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों (भूलेख, नजूल अनुभाग, राजस्व लेखाकार, प्रशासनिक अनुभाग, सीआरए अनुभाग, आरए अनुभाग और नजारत अनुभाग व जे0ए0 तथा प्रोटोकाल अनुभाग आदि कार्यालयों) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाॅफ और उनके कार्यो की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सम्बन्धित कर्मचारियों से शासनादेश, गार्ड फाइल, मास्टर रजिस्टर का विवरण इत्यादि की जानकारी ली। उन्होंने फाइलों के नम्बरिंग, फाइलों के रख-रखाव में कमियां पाये जाने पर उन्हें एक हफ्ते में दुरूस्त करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने आलमारी के अंदर रखे जाने वाले फाईलों, दस्तावेजों से सम्बन्धित समस्त जानकारी का विवरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्राप्त की तथा सही विवरण न प्राप्त होने पर उन्होंने कर्मचारियों की कार्यपद्धति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें निर्देशित किया कि सभी फाईलों का विवरण आलमारी के बाहर चस्पा होना चाहिए, जिससे कि कोई भी फाईल कहां रखी है, इसकी जानकारी तत्काल मिल सके।

Read More »