Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2791)

मुख्य समाचार

महिला शक्ति का निःशुल्क चिकित्सा शिविर 13 को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जायन्ट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा रविवार को बसन्त पंचमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं महिला शक्ति की पदाधिकारियों द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया।
महिला शक्ति की अध्यक्ष वर्तिका जैन एवं समाजसेविका कल्पना राजौरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि महिला शक्ति द्वारा 13 फरवरी को सुबह नौ बजे से सांय दो बजे तक एक निःशुल्क नेत्र जांच एवं आपरेशन शिविर का आयोजन रहना तहसील रोड स्थित नानक चन्द्र अग्रवाल की कोठी पर किया गया है। जिसमें फिरोजाबाद एसएन हाॅस्पीटल के कुशल नेत्र चिकित्सकों के द्वारा मरीजों की जांच एवं ऑपरेशन किये जायेगे। वहीं महिला शक्ति के द्वारा मरीजों को निःशुल्क चश्में बांटे जायेगे। वार्ता में प्रशासनिक निर्देशिका पूनम गुप्ता, यूनिट डारेक्टर सौम्या चौहान, अनु बंसल, नीतू बंसल, ऊषा पोरवाल, रैनू अरोरा आदि मौजूद रही।

Read More »

सीओ तेजबहादुर सिंह ने अवैध शराब समेत आधा दर्जन लोगों को पकड़ा

डेरापुर/कानपुर देहात, लालू भदौरिया। आज रविवार को सीओ तेजबहादुर सिंह ने बरौर मंगलपुर थाना की पुलिस टीम के साथ लाडपुर पैठ अनंतपुर का पुरवा गावों में छापेमारी कर 3000 लीटर लहन व 200 लीटर तैयार शराब समेत तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों को पकड़ के गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
सीओ तेजबहादुर सिंह ने इस बारे में बताया कि बरौर, मंगलपुर व डेरापुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम के साथ मल्लाहनपुरवा गांव में छापा मारकर तीन हजार लीटर लहन, दो सौ लीटर कच्ची देशी नाजायज शराब, शराब बनाने के उपकरण गैस सिलेंडर, ड्रम, गैसभटटी, खाली भरे पीपे, सहित अन्य सामग्री बरामद की है। साथ ही दारू बनाने के काम में लगी देवी पत्नी राम शंकर, धनवती पत्नी अजब सिंह, सुमन पत्नी भूपेंद्र, राम शंकर पुत्र अंगद, कन्हैया पुत्र रामाधार, मिजाजी पुत्र बुधलाल को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल ने बताया कि सभी के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Read More »

शिवपाल यादव का 64वां जन्मदिन मनाया

कानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का 64वां जन्मदिन रामादेवी में स्थित नरेश सिंह चौहान प्रदेश सचिव (यूथ ब्रिगेड) के कार्यालय में केक काटकर बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने चाचा जी यानिकि शिवपाल यादव की लंबी उम्र की कामना कामना की और ढेरों बधाई दी। इस मौके पर इरफान अहमद (महाराजपुर विधानसभा), राजकिशोर, ऋषभ राज, अर्चना सिंह, राजेश सिंह, यश गुप्ता, जयदेव कुमार, बबलू यादव, शिवानी सिंह, राजन, रामसजीवन, सत्यम तिवारी, शुभम तिवारी, अजीत कुमार, अशद अख्तर आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

स्वाइन फ्लू के वायरस के उपायों एवं उपचार के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु सघन प्रचार-प्रसार के मुख्य सचिव के निर्देश

स्वाईन फ्लू से ग्रसित कैटेगरी-सी के रोगियों के स्वाब नमूनों की प्रयोगशाला में निःशुल्क जांच की सुविधा प्रयागराज तथा झांसी जनपदों में भी उपलब्ध करायी जाए: मुख्य सचिव
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय स्वाइन फ्लू (एन्फ्लुएन्जा-ए-एच1एन1) के सम्बन्ध में आमजन को इस वायरस जनित रोग के प्रमुख लक्षणों, रोकथाम एवं बचाव के उपायों एवं उपचार के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी दिए जाने हेतु सघन प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रचार अभियान के दौरान इस बात की विस्तृत जानकारी दी जाए कि आमजन इस सम्बन्ध में क्या करें या क्या न करें।

Read More »

ताला तोड़कर घर में चोरी, समाचार पत्र विक्रेता को चोरों ने बनाया निशाना

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। बीती रात अज्ञात चोरों ने समाचार पत्र विक्रेता के सूने घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवर चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला आछीमोहाल पश्चिमी निवासी राजन शुक्ला का पुत्र रविंद्र कुमार शुक्ला समाचार पत्र विक्रेता है। पीड़ित ने बताया कि 9 फरवरी को वह अपनी भतीजी की शादी में शरीक होने के लिए सपरिवार बिठूर गया था। घर में ताला बंद था। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ने के बाद बक्से में रखे RS 82000 नगद व सोने की बेसर दो चांदी की पायल 8 कीमती साड़ियां आदि सामान बक्से का लॉक तोड़कर चोरी कर लिए हैं। आज अपराहन जब वह वापस घर लौट कर आया तो देखा घर में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने अपने साथियों को घटना से अवगत कराया। समाचार पत्र विक्रेता संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष टिंकू बाजपेई ने हरीश चंद्र अवस्थी, अशोक दीक्षित, प्रमोद कुमार, राजू गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता आदि के साथ थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »

कानपुरः गाड़ी छोड़ने के नाम पर कर ली उगाही!

-ऐसी करतूत ही पूरे विभाग की छवि पर लगाती है बट्टा
-कुछेक पुलिसकर्मियों की कार्यशैली से पूरा विभाग होता है बदनाम
कानपुर। पुलिस विभाग एक ऐसा विभाग है, जिससे लोग उम्मीद रखते हैं कि अगर उसे कोई अपराधी या दबंग सतायेगा अथवा परेशान करेगा तो उसकी मदद पुलिस वाले ही करेंगे, लेकिन कुछेक कर्मचारियों की शर्मनाक कारगुजारी के चलते पूरे विभाग को बदनामी का धब्बा लग जाता है और लोग पता नहीं क्या से क्या की संज्ञा देकर पूरे पुलिस विभाग के अच्छे व सराहनीय कार्यों को ताक पर रख देते हैं। इन्हीं कुछेक पुलिसकर्मियों की शर्मनाक कारगुजारी के चलते पूरे पुलिस विभाग की छवि को बट्टा भी लग जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पुलिसवाला एक व्यक्ति से गाड़ी छोड़ने के नाम पर उगाही करता देखा जा सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उगाही करने का यह वीडियो दो दिन पहले का है और मामला कानपुर नगर के थाना क्षेत्र चकेरी का बताया गया है जहां थाना परिसर के अन्दर ही स्थित पुलिस चौकी में एक पुलिस कर्मी गाड़ी छोड़ने के नाम पर उगाही करता देखा जा सकता है। लेकिन, इस मामले की सच्चाई क्या है यह तो जांच का विषय बनता है….

Read More »

251 नवदंपतियों ने किया दम्पति जीवन का शुभारंभ, दिखाया कुरीतियों को ठेंगा

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सकुशल भव्य तरीके व हर्शाेउल्लास के साथ धूमधड़ाके के साथ हुआ सम्पन्न
सभी धर्मो के वर-वधुओं ने वैदिक मंत्रों व कुरान की आयतों की ध्वनियों के बीच किया गृहस्थ जीवन में प्रवेश
पूर्व सांसद, डीएम, विधायक व गणमान्यजनों ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अकबरपुर महाविद्यालय में जनपद में 251 जोडों का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोउच्चारण व मंगलगीत के साथ साथ कुरान की आहतो व हदीसो की मंगलध्वनि के मद 224 सनातनधर्मालंबी जोडों व 27 मुस्लिम जोडों ने आज से अपने वैवाहिक जीवन की शुरूआत करते हुए सुख दुख में साथ रहने का वचन दिया। जहां सनातन जोडों का पाडीग्रहण संस्कार गायत्री परिवार के द्वारा मन्त्रोउच्चारण कर पूर्ण कराया गया। वहीं मुस्लिम सम्प्रदायक के जोडों का काजी द्वारा निकाह/खुतवा पडकर आपसी सामंजस्य से मेहर मुकर्रर कराकर कराई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

Read More »

धूमधाम से सम्पन्न हुआ विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह

सीएसजेएम सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के पूर्व और वर्तमान कुलपतियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किये।
डॉ.दीपकुमार शुक्लः कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय का 53 वां स्थापना दिवस सप्ताह समारोह धूमधाम से सम्पन्न हो गया ।विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में सीएसजेएम, रोहिलखण्ड तथा आगरा विश्वविद्यालय के पू्र्व एवं वर्तमान कुलपतियों तथा अन्य अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किये। स्थापना दिवस का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता के साथ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर के.बी.पांडे, प्रोफेसर अशोक कुमार, प्रोफेसर जे.बी. वैशंपायन, रोहिलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए.के.शुक्ला, आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अरविंद दीक्षित, रोहिलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर एम.डी. तिवारी,एआईसीटीई के क्षेत्रीयके निदेशक श्री मनोज कुमार तिवारी एवं कुलसचिव डॉ.विनोद सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत से की गई। जिसे प्रोफेसर संजय स्वर्णकार की टीम ने गाया। सर्वप्रथम समस्त अतिथियों एवं कुलपति द्वारा गुब्बारे उड़ाकर सांकेतिक शुरुआत की गई। तत्पश्चात कुलसचिव डॉ.विनोद कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।उन्होंने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे पूर्व कुलपतिगण एवं कानपुर विश्वविद्यालय से किसी ना किसी तरीके से संबंधित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण हमारे बीच में उपस्थित हैं। विशिष्टअतिथियों में सर्वप्रथम पूर्व कुलपति प्रोफेसर के. बी.पांडे जी ने अपने पूर्व के अनुभवों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि जब मैं विश्वविद्यालय का कुलपति था और आज जब मैं विश्वविद्यालय का स्वरूप देखता हूं तो जमीन आसमान का अंतर दिखता है। उस समय विश्वविद्यालय में सीमित संसाधन थे।

Read More »

सडक सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दी यातायात के नियमों की जानकारी

कानपुर देहात। 30वाॅ सडक सुरक्षा सप्ताह दिनांक 4 फरवरी से 10 फरवरी तक कार्यक्रम किये जा रहे कार्यक्रम के तहत अकबरपुर के डा0 भूपति सिंह स्कूल में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जलित व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सडक सुरक्षा संबंधी नुक्कड नाटक व बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं के कार्यक्रम का भी बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति की गयी।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बच्चों से कहा कि अपने पिता, भाई, चाचा, ताऊ आदि से कहे कि जब भी मोटर साइकिल व चार पहियावान लेकर घर से निकले तो उन्हें हेलमेट व सील्ट बेट लगाने को कहे। उन्होंने जनपदवासियों से आवहन करते हुए कहा कि यातायात नियमो को जाने तथा उनका पालन खुद करें, अपने परिजन व दूसरो को भी कराये। उन्होने युवाओ से कहा कि यात्रा के बड़े दुश्मन शराब, तेज रफ्तार, मोबाईल फोन और अधिक भार है। उन्होने कहा कि यातायात नियमो और संकेतो का पालन करे। चढ़ाई चढ़ने वाले वाहन को पहले रास्ता दे। ओवर टेकिंग न करे तथा अपने लाईन से चले। दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट जरूर पहने तथा सभीजन सुरक्षित यात्रा के मूल मंत्र यातायात नियमो का पालन करे व दुर्घटना से बचे। जिस व्यक्ति के साथ दुर्घटना हो जाती है उस व्यक्ति के परिवार पर क्या बीतती है उसका पूरा परिवार टूट जाता है हम लोग ज्यादा से ज्यादा संवेदना व्यक्त कर देते है। उन्होने कहा कि यातायात नियमो का पालन कर अपने तथा अपने सह-यात्रियो की जान माल की सुरक्षा करे तथा अपना बहुमूल्य जीवन बचाए व चैराहा पार करते समय टैªफिक संकेत को देखे तथा पास मिलने पर ही रास्ता तय करे।
जिलाधिकारी ने कहा कि दो पहिया वाहन पर चालक के अतिरिक्त एक से अधिक व्यक्तियो का बैठना वर्जित है व नशे की हालत मे वाहन न चलाए तथा वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करे। यातायात नियमो का पालन करने तथा रोड पर चलने वाले सभी का भविष्य सुरक्षित है। यातायात नियमो का पालन कर चलना, दुर्घटना से बचना है देश के विकास के साथ ही यातायात के साधनो में भी विकास हो रहा है। प्रत्येक घर में आज कल कोई न कोई वाहन है, अतः यातायात के नियमो की जागरूकता होने के साथ ही उनके नियमो का पालन करना भी जरूरी है। तेज रफ्तार गाड़ी चलाने के साथ ही यह भी देखे कि मेरे बगल में चल रहे अन्य वाहन, बुजुर्ग, साइकिल सवार व पैदल चालक के क्या बीत रही होती है। उन्होने कहा कि हम चैराहो पर लगे लाईट के सिगनल पर पीली बत्ती होने पर लाल बत्ती होने से पूर्व ही प्रायः निकलने के लिए अपनी स्पीड बढ़ा देते है। जबकि यह गलत है, हमे स्पीड रोकने के लिए बे्रक लेना चाहिए। दुर्घटना से बचे सुरक्षा सुनिश्चित करे जीवन बहुमूल्य है, इसकी रक्षा करे। हमारा लक्ष्य सुगम सुरक्षित यात्रा का है। अपने को तथा दूसरो को सुरक्षित रखे इस मनोभाव के साथ यात्रा करंे। जिलाधिकारी ने एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, उप जिलधिकारी व क्षेंत्राधिकारियो, एआरटीओ आदि को निर्देश दिए हैं कि वे संयुक्त रूप से क्षेत्रो में भ्रमणकर जनपद में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का स्वयं भी पालन करें तथा अन्य को भी पालन करना सुनिश्चत कराएं।

Read More »

अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

लखनऊ। मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकोंध्पुलिस अधीक्षकों को अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आज रात से ही प्रदेशव्यापी अभियान प्रारम्भ किए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि इस सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य सचिव आज यहां अपने कार्यालय में पुलिस महानिदेशक श्री ओ0पी0 सिंह के साथ एक संयुक्त वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। ज्ञातव्य है कि जनपद कुशीनगर और सहारनपुर में अवैध शराब से हुई लोगों की मृत्यु की घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अवैध शराब के विरुद्ध 15 दिनों का संयुक्त अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि अवैध शराब से लोगों की मृत्यु की दशा में इस कारोबार में शामिल लोगों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ घटना की एफ0आई0आर0 में आबकारी अधिनियम की धारा ‘60क’ का उल्लेख अवश्य किया जाए, ताकि राज्य सरकार न्यायालय से दोषियों को मृत्युदण्ड दिला सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आबकारी अधिनियम में धारा ‘60क’ के माध्यम से दोषियों के खिलाफ मृत्युदण्ड की सजा के प्राविधान का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।
मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों, एस0एस0पी0 एवं एस0पी0 को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने जनपदों में प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीम बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने अधीनस्थ अपर जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकध्पुलिस अधीक्षक अपने अधीन तैनात अपर पुलिस अधीक्षकों तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमें तत्काल गठित करते हुए आज रात से ही छापामारी अभियान शुरू कर दें। समस्त मण्डलायुक्त अपने-अपने मण्डल में इस अभियान का प्रभावी अनुश्रवण करें। मण्डल स्तर पर तैनात उप आबकारी आयुक्त अपने क्षेत्र के समस्त जनपदों का सघन भ्रमण करें।

Read More »