Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक साथ दो मौत से पसरा मातम

एक साथ दो मौत से पसरा मातम

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। क्षेत्र में हुई दो मौत की घटनाओं से सनसनी फैल गई। दो परिवारों में कोहराम मच गया। बडा ही हृदय विदाकर माहौल में जिसने भी सुना काफी वेदना और आखें नम हो गई। इन परिवारों में सुबह से चूल्हे तक नहीं जले। जिसके भी रिश्तेदार और परिचितों ने सुना दौडे चले आए। दोनों गांव में मार्मिक दृश्य को देख सांत्वना देनो वालों की भी आखें नम हो गई।