Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र शिवनगर में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के शिवनगर निवासी अरविन्द कुमार की 32 वर्षीय पत्नी पूनम देवी ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में स्वयं को फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी, घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गये। उसी दौरान घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।