लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। आज लखनऊ मेट्रो डिपो में अस्मा हुसैन इंस्टिट्यूट की लगभग 40 छात्राओं ने भ्रमण किया। इस मौके पर छात्राओं ने मेट्रो रेल के साथ साथ डिपो कण्ट्रोल सेंटर का भ्रमण किया तथा मेट्रो के चल रहे निर्माण कार्यो के बारे में पूरी जानकारी ली।
इस दौरान, मेट्रो डिपो के इंचार्ज व अन्य मेट्रो अधिकारियों ने उत्कृष्टता व अभ्यास केंद्र और डीसीसी (डिपो कण्ट्रोल सेंटर) भवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
मेट्रो के रोलिंग स्टॉक एंड सिस्टम के डायरेक्टर ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के अभी तक के चले आ रहे कार्यो के बारे में एक विधिवत जानकारी प्रदान की।
इस मौके पर छात्राओं ने भी कई प्रश्न किये जिसमे मेट्रो रेल में महिलाओ की सुरक्षा वयवस्था को लेकर भी प्रश्न पूछे गए। इसके जवाब में मेट्रो के अधिकारियो ने उन्हें बताया कि मेट्रो रेल के हर डब्बे में एक ऐसा आधुनिक बजर लगाया गया है जिसको दबाते ही उस व्यक्ति की सीधे बात चल रहे मेट्रो रेल के ऑपरेटर व लखनऊ मेट्रो के ट्रांसपोर्ट नगर डिपो पर स्थित डीसीसी (डिपो कण्ट्रोल सेंटर) के पास देखी व सुनी जाएगी।
मुख्य समाचार
सरकारें कर रहीं नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़
अधिकारियों पर चढ़ा है कुर्सी का नशा
प्राईमरी स्कूलों की हो रही दुर्दशा
कुत्तों और सुअरों के बीच बैठाकर तैयार किया जा रहा है नौनिहालों का भविष्य
शहर के कई स्कूल परिसरों में चट्टे व अवैध कब्जे
प्रधानाध्यापिका बोली कई बार कर चुके शिकायत
कानपुर, अर्पण कश्यप । लोग कहते हैं जिन्हें अपने बच्चों का भविष्य खराब करना हो तो सरकारी प्राईमरी स्कूल में दाखिला करा दो। वास्तव में बात गलत नहीं बल्कि सही है। चाहे केन्द्र सरकार हो या प्रदेश सरकार, दोनों ही सरकारें शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी प्राईमरी स्कूलों के प्रति उदासीन हैं। हां, यह तो जरूर है कि प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को भरपूर वेतन जरूर दिया जा रहा है लेकिन उनसे शिक्षा का कार्य नहीं बल्कि अन्य कार्य जैसे चुनावी ड्यूटियां, वोटर कार्ड बनवाने आदि का कार्य ले लिया जाता है। शायद ही कोई शहर हो जहां प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य समुचित तरीके से किया जा रहा हो। जब सभी जगह खराब हालात हों तो फिर शहर के प्राईमरी स्कूलांे की दशा कैसे ठीक रह सकती है। हालांकि कानपुर महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने पर पूरा जोर है लेकिन बिना सही शिक्षा के स्मार्ट सिटी कैसे बन सकता है हमारा शहर, यह एक सोचनीय तथ्य है। एक कटु सच्चाई है कि शहर के ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के प्रपाथमिक स्कूलों की दशा बहुत ही दयनीय है। वहीं अब ऐसे नजारे दिखने लगे है कि सरकारी स्कूलों का उपयोग बच्चों की पढ़ाई के लिए नहीं होता है बल्कि शहर के कई स्कूल ऐसे हैं जहां स्थानीय लोग अपनी सुविधा के लिए उनका उपयोग कर रहे हैं। कई स्कूल में तो अराजकतत्वों ने भी अपना ठिकाना बना लिया हैं।
भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना का करेंगे विरोधः डाॅ0 दीप कुमार शुक्ल
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र में आने वाले योगेन्द्र विहार मुहल्ले के रहने वाले लोग इस बार भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना का पुरजोर विरोध करेंगे, यह जानकारी देते हुए स्वतंत्र पत्रकार डाॅ0 दीप कुमार शुक्ल, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, मुकेश शुक्ल, भोला शर्मा, सीएल वर्मा, राजीव कुमार, सोनू सैनी, अनुरुद्ध सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, कल्लू भदौरिया, राधे शर्मा, भक्तिन पासवान, रूचि श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र चैहान, विश्वजीत भदौरिया, हरिनारायण साहू, जय नारायण, पुत्तन, रमेश दुबे, ऋषि तिवारी, आशाराम, राजू सैनी, लक्ष्मण कुशवाहा, पं0 शिव नाराण शुक्ल सहित अन्य लोगों ने बताया कि योगेन्द्र विहार के ज्यादातर मतदाता इस बार विधान सभा चुनाव में वर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना का खुलकर विरोध करेंगे। क्योंकि बीते पांच वर्षो में उन्होंने अपनी निधि से इस क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया। मुख्यमन्त्री कोष से हुए विकास कार्यों के पत्थरों पर उन्होंने अपना नाम जरूर लिखवा लिया है। गौर तलब हो कि पिछले चुनाव में इस क्षेत्र के निवासियों ने सतीश महाना का खुलकर समर्थन किया था। डाॅ. दीप कुमार शुक्ल ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से लोगों से मिलकर सतीश महाना को वोट देने की अपील की थी। लेकिन वक्त गुजरा और मुहल्ले में हुई रासलीला के उद्घाटन हेतु सतीश महाना से समय लिया गया क्योंकि श्री महाना का सम्मान भी होना था।
Read More »उलेमाओं ने मीटिंग में किया मतदाताओं को जागरूक
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद फिरोजाबाद में 11 फरवरी के होने वाले मतदान में मुस्लिम मतदाताओं से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने तथा मतदाताओं को जागरूक करने के लिये शहर के प्रमुख उलेमाओं (धर्मगुरूओं) ने मंथन कर रणनीति तैयार की। जिसके लिये शहर के प्रमुख उलेमा, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रमुख शहर काजी दफ्तर शाही बड़ा इमामबाड़ा पर इकट्टा हुये।
बबलेश यादव बने लोक कला सेवा समिति अध्यक्ष
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। संस्कार भारती लोक कला सेवा समिति रूपसपुर फिरोजाबाद के तत्वावधान में सत्र 2017-19 के लिये समिति पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुम्बई से आये फिल्म निर्देशक एमएस चैहान ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कोषाध्यक्ष पद पर अतुल यादव तथा महामंत्री पद पर योगेश चंद्रवंशी को कोई अन्य आवेदक न होने के कारण निर्विरोध चुन लिया गया। अध्यक्ष पद पर विवेक यादव तथा बबलेश यादव के आवेदन प्राप्त हुये। जिसके लिये चुनाव कराया गया। कुल 26 मतदाताओं में से 22 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें बबलेश यादव को 12 मत तथा विवेक यादव को नौ मत प्राप्त हुये। एक मत खारिज हो गया। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिये बबलेश यादव तीन मतों से विजयी हुये। चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार कनक तथा चुनाव निर्देशक अतुल कुमार शर्मा ने सभी विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।
Read More »चुनाव से पहले आबकारी विभाग को मिली सफलता
एक ट्रक से अंग्रेजी शराब की करीब 150 पेटी हुयीं बरामद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2017 के मतदान से पहले ही आबकारी विभाग की पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की और एक ट्रक को अंग्रेजी शराब की पेटियों सहित पकड़ लिया। चर्चायें रहीं कि पहले इसे ठिकाने लगाने के प्रयास होते रहे बाद में किसी तरह मामला सार्वजनिक होने के बाद इसके बारे में पूरी जानकारी मीडिया को भी हो गयी।
आॅपन यूनिट स्काउट-गाइड ने निकाली रैली
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। आॅपन यूनिट स्काउट-गाइड शिकोहाबाद के यूनिट प्रभारी कोमल सिंह (जिला स्काउट शिक्षक) के निर्देशन में मतदाता जागरूक रैली निकाली गयी। यह रैली आॅपन यूनिट कार्यालय एके महाविद्यालय से रेलवे स्टेशन, बेकारशखा, माधौगंज तथा नगर शिकोहाबाद में स्लोगन की पटिकायें एवं जोर जोर नारे लगाते हुये भ्रमण किया गया। उक्त रैली को सभी लोगों ने सराहा। रैली में मेरे भइयाॅ मेरी बहिना, वोट डालने जरूर जाना। पहले करेंगे मतदान, फिर करेगे जलपान। करें राष्ट्र का जो उत्थान, हम करेंगे उसी का मतदान। चयन करो भई चयन करो, अच्छे नेता का चयन करो। आज की जनता देश की शान, उठो जागो करो मतदान आदि नारे लगाकर जागरूक किया जा रहा था। इस रैली में श्रीमती कृष्णा यादव व कौशल्या यादव (गाइड कैप्टन), डा. जगदीश यादव, डा. गिर्राज यादव आदि के संग एके महाविद्यालय का विशेष सहयोग रहा।
Read More »जनपद की 28वीं वर्षगांठ मनायी
रेलवे सुविधाओं के नाम पर हुई औद्योगिक नगरी की उपेक्षा
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद स्थापना एवं विकास समिति के तत्वावधान में जनपद की 28वीं वर्षगांठ के अवसर पर आधे अधूरे विकास की वेदना अभी भी आम लोगों में हैं। सम्पूर्ण विकास की उम्मीद से जिले के लिये संघर्ष करने वालों के दिलों में आज भी कसक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने की। इस अवसर पर संस्थापक झब्बूलाल अग्रवाल ने कहा कि जनपद के विकास को धारा तो मिली लेकिन 28 वर्षो के बाद जो विकास की ऊंचाई होनी चाहिये वह अछूती है। धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि विकास के नाम पर आधी अधूरी सड़कें नजर आती हैं। जेड़ाझाल परियोजना भी अभी तक लटकी हुई है। रेलवे की सुविधाओं के नाम पर इस औद्योगिक नगरी की उपेक्षा होती रही है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्थापना समिति के महासचिव उमाकांत पचैरी एडवोकेट ने मतदान की शपथ दिलाते हुये कहा कि आगामी 11 फरवरी को विधानसभा चुनाव में अवश्य मतदान करें तथा दूसरों को भी मतदान के लिये प्रेरित करें। प्रकाश चंद्र शर्मा पुत्तू, सतीश अग्रवाल नेताजी ने कहा कि जनपद में उच्च शिक्षा और टेक्नीकल शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया गया। संकट से जूझते कांच चूड़ी उद्योग को केंद्र या प्रदेश सरकार ने कोई राहत नहीं दी। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय जनता को चूड़ी उद्योग को मदद देने का भरोसा दिलाया था। वह कार्य आज तक नहीं हो सका।
पानी में डूबने से मासूम लड़की की मौत
घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत हो गई दुर्घटना से घर में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी विमल संखवार की पुत्री सलोनी (2) रविवार दोपहर खेलते-खेलते गायब हो गई करीब दो घण्टे तक सलोनी दिखायी न पड़ने पर घर वालो ने उसकी तलाश शुरू की तो पानी भरने वाली टंकी में उसका शव उतराता मिला। जिससे घर में कोहराम मच गया।
Read More »प्रत्येक मतदाता का मतदान करने का अधिकार: चेयरमैन
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर देहात चैपटर के चेयरमैन एस.के. पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता को मतदान करने का अधिकार होता है सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। एसोसिएशन के महामंत्री रोहित ब्रिजपुरिया, सह-चेयरमैन राजीव शर्मा व आलोक जैन ने मतदान को प्रजातंत्र का पर्व बताया तथा अपील की कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 19 फरवरी मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं को भाग लेना चाहिए। मतदाताओं को बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान करने पर मतदाता की पसंद के प्रतिनिधि चुने जाते है। कलेक्टेªट टेªजरी के सामने बरगद पेड़ की छाव मंे इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन एस.के. पाण्डेय को-चेयरमैन राजीव शर्मा व आलोक जैन महामंत्री रोहित ब्रिजपुरिया आदि उद्यमियों ने जागरूक मतदाता के रूप में राष्ट्रीय जागरूकता मतदाता की शपथ सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार के माध्यम से ली।
Read More »
Jansaamna