Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्युत टीम से मारपीट

विद्युत टीम से मारपीट

सिकन्द्राराऊ, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में विद्युत चैकिंग करने गई विद्युत टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया और विद्युत टीम से मारपीट भी कर डाली जिससे गांव में भारी खलबली मच गई। घटना की रिपोर्ट हेतु पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन पर तैनात जेई योगेन्द्रपाल सिंह अपनी टीम के साथ गांव लक्ष्मिपुर में विद्युत चैकिंग अभियान चलाने गये थे तथा विद्युत टीम के गांव में पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गये और उनकी टीम से नोंकझोंक हो गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने विद्युत टीम के साथ अभद्रता व मारपीट भी की। घटना के बाद टीम वापस लौट आयी। जेई योगेन्द्रपाल सिंह ने घटना की रिपोर्ट हेतु कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है जिसमें कहा गया है कि नामजद लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालकर विद्युत टीम के साथ मारपीट की तथा नामजद लागों के यहां पर बिजली चोरी भी पकड़ी गई है।