Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दलित किशोरी को दुकानदार ने दबोचाः छेड़छाड़ की

दलित किशोरी को दुकानदार ने दबोचाः छेड़छाड़ की

सिकन्द्राराऊ, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर में दुकान पर सामान लेने गई एक दलित किशोरी को दुकानदार ने ही बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराते हुये पीड़िता के पिता ने कहा है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री कल शाम कस्बा के मौहल्ला गढ्ढा स्थित सद्दाम पुत्र आरपिन की दुकान पर सामान लेने गई थी तभी उसे नामजद दुकानदार ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और उससे छेड़खानी की। पुत्री के विरोध व शोर मचाने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट भी की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।