Thursday, July 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 39)

मुख्य समाचार

कुंडा से मनगढ़ धाम मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

कुंडा, प्रतापगढ़। कृष्णा पैलेस, फरेदू पुर, नगर पंचायत कुंडा में आयोजित कार्यक्रम में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा से विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भइया) ने कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का शिलान्यास किया।
उन्होंने मार्ग कुंडा से मनगढ़ धाम (लंबाई 5.9 कि.मी. व लागत 10.76 करोड़) के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास शिलान्यास किया।
इस दौरान एमएलसी प्रतापगढ़ गोपाल सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, पूर्व सांसद शैलेन्द्र, डॉ. के. एन. ओझा एवं राजा भइया के दोनों सुपुत्र बड़े राजा व छोटे राजा समेत जनसत्ता दल के हजारों कार्यकर्तागण व सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Read More »

वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर बागवानी एवं सौंदर्यीकरण अनुभाग की ओर से वृक्षारोपण अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के डीन (शैक्षणिक) प्रो. के.के. पांडेय एवं विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारीगण के साथ मिलकर आम्बेडकर भवन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की नियमित देखभाल का वचन भी लिया।
विवि कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने सभी को संदेश दिया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानें और पौधारोपण जैसे सतत् प्रयासों को जीवन का हिस्सा बनाएं। इसके अतिरिक्त प्रो. मित्तल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कोई एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह एक दीर्घकालिक संकल्प होना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरा-भरा एवं संतुलित पर्यावरण का निर्माण करने में अपना अहम योगदान दे।

Read More »

नॉन रिसाइकिल पॉलीथीन मुक्त परियोजना बनाने का एनटीपीसी ने लिया संकल्प

पवन कुमार गुप्ता : रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण पदयात्रा का आयोजन कराया गया जिसमें बच्चे, महिलाओं ने, एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ कर्मचारी, संगठन के पदाधिकारियों ने बड़े उत्साहपूर्वक पर्यावरण पदयात्रा में शामिल हो कर पर्यावरण दिवस को सफल बनाया।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (ऊंचाहार) अभय कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारी एवं परिवार गण को पर्यावरण बचाने के लिए शपथ दिलवाई गई। साथ ही एनटीपीसी के निदेशक-प्रचालन रवींद्र कुमार के द्वारा प्रेषित पर्यावरण संदेश महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण आशुतोष विश्वास द्वारा पढ़कर सभी को सुनाया गया। अपने संबोधन में अभय कुमार श्रीवास्तव ने यह बताया कि आने वाले समय में हमारे बच्चों के लिए एक अच्छा पर्यावरण उपलब्ध रहे इसके लिए परियोजना परिसर को नॉन रिसाइकिल पॉलीथीन मुक्त परियोजना बनाने का संकल्प लेना है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओ के विजेताओं को मुख्यअतिथि तथा अन्य अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान करके उन्हें प्रोत्साहित किया।

Read More »

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने लगाया बिल्व वृक्ष

⇒ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को दिया बढ़ावा
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर बिल्व (बेल) वृक्ष का पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। संयोगवश उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और प्रदेशवासियों से इस अभियान में हिस्सा लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, ‘‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः। धरती हमारी मां है और हम इसके पुत्र। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हम न केवल अपनी मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करते हैं।’’ उन्होंने बताया कि इस साल उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है, जो 15 अगस्त तक चलेगा।
इस कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (वन/पर्यावरण) अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और स्मृति चिह्न भेंट किए।
सीएम योगी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हों और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।’’
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल है, जिसके तहत लोगों से अपनी मां के सम्मान में पेड़ लगाने की अपील की गई है।

Read More »

गंगा दशहरा आज, पुलिस ने की तैयारियां

शिकोहाबाद। गंगा दशहरा का पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दौरान भूड़ा नहर पुल और स्टेशन रोड स्थित पुल के पास मेला का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग यहां गंगा स्नान करने और बच्चों के मुंडन कराने के लिए दूर दराज से आते हैं। एसे में युवक, युवतियां और बच्चे नहर में स्नान करते हैं। किसी भी घटना को रोकने के लिए प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक और पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।
बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा है। इस पर्व पर गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। लोगों का कहना है कि गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान करके जो दान करते हैं उसका कई गुना फल मिलता है। इसी आस्था को मानते हुए बड़ी संख्या में लोग गंगा में स्नान करने के लिए जाते हैं। लेकिन बहुत से लोग गंगा नहीं जा पाते हैं वे भूड़ा नहर में स्नान करके अपनी औपचारिकता पूरी करते हैं।

Read More »

भगदड़ हादसे में सुनवाई 13 जून को

हाथरस। सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के एटा जीटी रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी में भोले बाबा के सत्संग के बाद हुई भगदड़ मामले की सुनवाई आज अपर जिला न्यायाधीश प्रथम महेंद्र श्रीवास्तव की कोर्ट में हुई। न्यायालय में आरोपियों पर चार्ज फ्रेम को लेकर आंशिक बहस हुई और अब अगली सुनवाई 13 जून को होगी।उल्लेखनीय है कि पिछले साल 2 जुलाई को हुई इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई थी जबकि 150 से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस ने देव प्रकाश मधुकर समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया है। सभी आरोपी जमानत पर हैं। आज की सुनवाई में 11 में से 10 आरोपी कोर्ट में पेश हुए, जबकि एक आरोपी संजू यादव बीमारी के कारण उपस्थित नहीं हो सका।

Read More »

भीषण अग्निकांड के बाद फैक्ट्री का सदर विधायक ने किया निरीक्षण

हाथरस। शहर के तरफरा रोड स्थित पेपर कप फैक्ट्री में कल हुए भीषण अग्निकांड के बाद सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर आज फैक्ट्री पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया और पीड़ित व्यापारी से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जाना। शहर के तरफरा रोड स्थित श्री बांके बिहारी वार्ष्णेय की ओम पेपर इंडस्ट्रीज डिस्पोजल फैक्ट्री में कल लगी भीषण आग के कारण लाखों का नुकसान हुआ था। सूचना मिलने पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने आज घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, मीतई मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक, विष्णु बघेल, रजत अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Read More »

आसफाबाद से भारत टाॅकीज बिजली घर बनेगी सीसी सड़क

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर के विकास कार्य कराएं जा रहे है। बुधवार को महापौर ने वार्ड नं. 22 आसफाबाद चैराहा से भारत टॉकीज आगे बिजली घर की पूर्णतः क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त मार्ग का सीसी द्वारा पुनः निर्माण कार्य एवं ट्रीगार्ड के साथ वृक्षारोपण कार्य का हवन पूजन कर शुभारम्भ किया गया। यह निर्माण कार्य लगभग एक करोड़ बीस लाख की लागत से कराया जायेगा। महापौर कामिनी राठौर ने सदर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के संग आसफाबाद चैराहे पर भारत टॉकीज आगे बिजली घर की पूर्णतः क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त मार्ग का सीसी द्वारा पुनः निर्माण कार्य एवं ट्रीगार्ड के साथ वृक्षारोपण कार्य का हवन पूजन कर शुभारम्भ किया।

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर

फिरोजाबाद। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता को लेकर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के नेतृत्व में जिला स्तर पर तैयारियां जोर शोर से चल रहीं है। इसी क्रम में अटल पार्क में विगत तीन वर्षों से लगातार चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर में फिर से योग साधकों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला आयुष विभाग की तरफ से आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं योग वेलनैश सेंटर जौधरी पर तैनात योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र वर्मा और वरिष्ठ समाजसेवी भगवानदास शंखवार की देखरेख में प्रातः 05 से 06 बजे तक स्थानीय अटल पार्क में योग शिविर निरंतर चल रहा है।

Read More »

शिकोहाबाद प्रेस क्लब की चौथी वर्षगांठ पर हुआ भव्य आयोजन, पत्रकारों को किया गया सम्मानित

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद प्रेस क्लब के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्टेशन रोड स्थित होटल रामेश्वरम रिसोर्ट में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने कहा कि पत्रकार और पुलिस के बीच सूचनाओं को लेकर कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संवाद और विश्वास के माध्यम से इन मतभेदों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “जब तक मैं इस जिले में हूं, पत्रकारों और पुलिस के बीच दरार नहीं आने दूंगा। पुलिस हर वक्त पत्रकारों के साथ खड़ी रहेगी।” राज्य विकास समन्वय निगरानी समिति, उत्तर प्रदेश के सदस्य अंकुर वर्मा ने कहा कि आज पत्रकार चौतरफा दबाव में काम कर रहे हैं। “पत्रकारिता की असल आत्मा को बचाए रखना आज की सबसे बड़ी चुनौती है। यदि किसी पत्रकार को किसी भी तरह की समस्या होती है तो मैं उनके साथ हूं और जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग करूंगा।”

Read More »