Thursday, June 5, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर मातृशक्तियों ने निकाली “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा”

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर मातृशक्तियों ने निकाली “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा”

हाथरस। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में महिला समन्वय द्वारा नगर में “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” निकाली गई। इस यात्रा में भारी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन व वंदन किया। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी और आरती कुलश्रेष्ठ मौजूद रहीं। महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों के साथ नगर के प्रमुख बाजारों से यात्रा निकाली।इस तिरंगा यात्रा में राष्ट्र सेविका समिति, भारत विकास परिषद, भाजपा महिला मोर्चा, पतंजलि योग पीठ, नेकी की दुकान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, नगर पालिका परिषद की महिला सभासद, हिंदू महासंघ महिला शाखा, आर्य समाज महिला इकाई, ओम शांति की बहनें सहित बागला कॉलेज की एनसीसी छात्राओं और हाथरस नगर की अन्य मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर तिरंगा यात्रा की जिला समन्वयक डॉ. प्रतिभा भारद्वाज, हरिगढ़ विभाग की महिला समन्वयक प्रज्ञा वार्ष्णेय, नगर पालिकाध्यक्षा स्वेता चौधरी, अनु विमल, इंदिरा जायसवाल, संध्या आर्य, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्षा डॉली महौर, सोनिया नारंग, शालिनी पाठक, प्रतिभा राजपूत एडवोकेट सहित अनेक महिलाओं की उपस्थिति रही।