Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कब्रिस्तान पर कब्जे को लेकर जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र

कब्रिस्तान पर कब्जे को लेकर जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र

⇒ शिकायती पत्र के आधार पर जिलाधिकारी ने दिए कार्रवाई के आदेश
कानपुर: अवनीश सिंह। नगर के जाजमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुर में कब्रिस्तान में भू माफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने के संबंध में जाजमऊ निवासी मुशर्रत अली ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया।
पीड़ित ने बताया कि वाजिदपुर के हाजी मकदूम अली शाह दरगाह के पास 13 छ आराजी संख्या जो कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज है। जिसको लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। वह 3 पीढ़ियों से उक्त कब्रिस्तान के तकियेदार है जिस पर स्थानीय भू माफियाओं द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
पीड़ित ने बताया कि राजस्व द्वारा जांच में भी उक्त जमीन कब्रिस्तान की बताई गई है। उक्त जमीन पर कब्जे को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन स्थानीय थाना पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उक्त प्रकरण को लेकर आज जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि केडीए को उक्त प्रकरण की जांच कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।