Thursday, April 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 2025: आगरा मंडल द्वारा “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” थीम पर चलाया जा रहा अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 2025: आगरा मंडल द्वारा “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” थीम पर चलाया जा रहा अभियान

आगरा/मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल में 22 मई से 5 जून 2025 तक “विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) निर्धारित की गई है। इस अभियान के अंतर्गत आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, आगरा किला, ईदगाह जंक्शन, राजा की मंडी और धौलपुर स्टेशनों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कार्मिक विभाग द्वारा सहायक कार्मिक अधिकारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में दोपहर 3:30 बजे तीन हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में पर्यावरण प्रदूषण विषय पर निबंध लेखन, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य केवल स्टेशन परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना ही नहीं, बल्कि यात्रियों और आमजन में पर्यावरण के प्रति हरित सोच का विस्तार करना भी है। आगरा मंडल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है कि जनभागीदारी से पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।