Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षकों का अगस्त माह का वेतन आहार किये जाने की मांग

शिक्षकों का अगस्त माह का वेतन आहार किये जाने की मांग

⇒शिक्षक संघ ने कार्यवाहक डीआईओएस से मुलाकात कर, रखी शिक्षकों की समस्या
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडे से मिला और शिक्षकों का अगस्त माह के वेतन दिलाने की मांग की। कार्यवाह डीआईओएस ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक अस्वस्थ चल रही है। उनसे संबंधित अन्य प्रक्रिया पूर्ण होने पर ही या उनके आगमन पर ही वेतन संभव होगा। जल्द ही वेतन दिलाया जायेगा। प्रतिदिन मंडल में जिला मंत्री राजीव शर्मा, पंकज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।