Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसएम पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, विज्ञान प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

एसएम पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, विज्ञान प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

ऊंचाहार, रायबरेली। एसएम पब्लिक स्कूल ऊंचाहार, रायबरेली में आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का समापन 28 मई 2025 को भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ऊंचाहार ममता जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समर कैंप के दौरान छात्रों ने क्रॉप्ट, जूडो कराटे, खेलकूद, विज्ञान प्रयोग, संगीत, रंगोली, कंप्यूटर दक्षता, योग जैसे विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, ग्रीनहाउस, मोबाइल रेडिएशन, एंटी सुसाइड सिस्टम, रेन डिटेक्टर और चुंबकीय तरंगों के शरीर पर प्रभाव जैसे वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पीपीटी के माध्यम से विज्ञान के प्रदर्शन ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया।
मुख्य अतिथि ममता जायसवाल ने छात्रों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विज्ञान के द्वारा ही देश का विकास संभव है। उन्होंने प्रशिक्षकों और विद्यालय प्रशासन की भी सराहना की। इस अवसर पर अबूशाद और आयुष सिंह को प्रथम पुरस्कार, शुभम और अनिकेत को द्वितीय पुरस्कार तथा आराध्या मौर्य को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित श्याम प्रकाश मौर्य के निर्देशन में हुआ। प्रबंधक डॉ. आर. पी. मौर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मीरा मौर्य (प्रधानाचार्य, शिव मंगल मौर्य इंटर कॉलेज), पुष्पेंद्र सिंह (प्रिंसिपल, एसएम पब्लिक स्कूल), उप प्रधानाचार्य एसएन साहू, बीएल मौर्य, सुरेश मौर्य, मुकेश साहू, मदन साहू सहित क्षेत्र के अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे।