फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) की महिला प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ से भेंट करने पहुंचा। इस अवसर पर महिला प्रतिनिधियों ने उनका पारंपरिक पट्टिका पहनाकर तथा सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने जिला ब्राह्मण महासभा की महिला इकाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के लिए महासभा द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे संगठनों का योगदान प्रशंसनीय है। इस मौके पर जिला ब्राह्मण महासभा की जिलाध्यक्ष पंडित मिथलेश वशिष्ठ, महानगर अध्यक्ष पंडित रिचा दीक्षित, उपाध्यक्ष पंडित कमलेश शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित रमा शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित मधुरिमा वशिष्ठ, मीडिया प्रभारी पंडित रिंकी वशिष्ठ, पंडित प्रशांत वशिष्ठ, पंडित उमाकांत पचैरी, पंडित सुनील वशिष्ठ, पंडित संदीप तिवारी (पूर्व जिलाध्यक्ष) सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Jansaamna