Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बालापुर मोड़ से रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग तक सड़क के नवीनीकरण की मांग तेज

बालापुर मोड़ से रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग तक सड़क के नवीनीकरण की मांग तेज

रायबरेली। विधानसभा सदर रायबरेली की लोकप्रिय विधायक अदिति सिंह ने जिलाधिकारी रायबरेली को पत्र भेजकर बालापुर मोड़ से रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग तक की सड़क का नवीनीकरण शीघ्र कराने की मांग की है। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता पर लेने का आग्रह किया है। अदिति सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि यह मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध अभयदाता हनुमान जी का मंदिर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का केंद्र होता है, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण दर्शनार्थियों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। इसके अतिरिक्त, यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही है। विधायक ने यह भी सुझाव दिया कि इस मार्ग का नवीनीकरण राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत कराया जाए, जिससे सुगम यातायात के साथ-साथ क्षेत्र में प्रदूषण में भी कमी लाई जा सके। अदिति सिंह ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि इस महत्वपूर्ण जनसमस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा, जिससे आम जनता और श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।