Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

रायबरेली। राही ब्लॉक के अकबरपुर कच्छवाह मजरे मटिहा निवासी अजय यादव, अभय यादव और आकाश यादव की खाटू श्याम यात्रा के दौरान मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। सांसद ने प्रशासन से संपर्क कर मृतकों का पोस्टमार्टम शीघ्रता से कराने और शवों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल शुभम द्विवेदी और शिवम मौर्य के इलाज की व्यवस्था कराई गई और उनके सुरक्षित घर वापसी का भी प्रबंध किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. मनीष सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला, समन्वयक रोहित सिंह, सुरेंद्र शर्मा, शुजा गांधी, राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव, जिला सचिव आलोक विक्रम यादव, सुधीर सिंह, जिला पंचायत प्रत्याशी धर्मेंद्र त्रिवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष राही कामतानाथ सिंह, अमावा ब्लॉक अध्यक्ष मो. असरफ खान, न्याय पंचायत अध्यक्ष एस. पी. निषाद, ग्राम सभा अध्यक्ष रामनरेश कश्यप सहित अन्य कई कार्यकर्ता भी परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।