Wednesday, June 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का बलिदान दिवस

कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का बलिदान दिवस

फिरोजाबाद। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सर्वप्रथम कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज मेें गांव को सशक्त बनाने और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा देने का बड़ा फैसला लिया। नवोदय विद्यालय की स्थापना कराई। जिसके तहत आज देश के लगभग हर जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित है। मिजो शांति समझौता 30 जून 1986 को संपन्न, यह समझौता देश की अखंडता और अनेकता में एकता के सिद्धांत का एक स्वर्णिम अध्याय है। यह दुनिया के उन बड़े उदाहरणों में से एक है जो किसी सशस्त्र विद्रोह को कागज, कलम से सफलतापूर्वक हल करने की मिसाल पेश करता है। पंजाब समझौता, असम समझौता, दलित अत्याचार निवारण अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, दल बदल कानून, बेनामी लेनदेन अधिनियम, ऑपरेशन कैक्टस, इंदिरा आवास योजना, ऑपरेशन राजीव, ऑपरेशन फ्लावर्स आर ब्लूमिंग, दूरसंचार, कंप्यूटर आदि कार्य जो कि राजीव जी की देन हैं। आज उन्हीं के बल पर भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पीसीसी सदस्य मनोज भटेले ने कहा कि काल की क्रूर गति ने भले ही राजीव जी को बहुत जल्द हमसे दूर कर दिया, किंतु सद्भावना की प्रतिमूर्ति हम सभी के बीच हमेशा रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मसिंह यादव ने कहा कि आधुनिक भारत की झलक देखकर यह विश्वास होता है कि राजीव थे, राजीव हैं, राजीव रहेंगे। इस दौरान जुरैल, खजांची दिवाकर, अनिल जाटव, रामकुमार रावत, रोहित यादव, सलमान, रंजीत सिंह यादव उर्फ पोपैया आदि उपस्थित रहे।