Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मानवाधिकार संस्था गरीब, मजदूर को करायेगी अधिवक्ता उपलब्ध

मानवाधिकार संस्था गरीब, मजदूर को करायेगी अधिवक्ता उपलब्ध

फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मानवाधिकार हमेशा मानवाधिकारों के रहे हो हनन को रोकने के तत्पर्य रहती हैं। इसी के अंतर्गत गरीब, मजदूर, असहाय लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए अधिवक्ताओं का एक ग्रुप संस्था में अपना निःशुल्क योगदान देने के लिए आगे आया है। अगर किसी की सजा पूरी हो चुकी है और वह किन्हीं कारण वश बाहर नहीं निकल पा रहे है। ऐसे लोगों को मानवाधिकार संस्था निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराकर उनकी पैरवी करायेंगी। साथ ही हर संभव मद्द करेंगी। इसके अलावा संस्था के लोग जेल अधीक्षक से मुलाकत करेंगे और 26 जनवरी को जेल में विजिट करेंगे। इस दौरान एडवोकेट नाहर सिंह यादव, एड. अविनाश दुबे हाईकोर्ट, एड. राकेश कुमार हाईकोर्ट, एड. रघुराज यादव, डा राकुमार यादव, डा. अशोक शर्मा, डॉ प्रमोद यादव, धर्मेन्द्र यादव, अंकित यादव उफ हनी आदि मौजूद रहे।