फिरोजाबाद। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झलकारी बाई की 196 वीं जयंती रविवार को रोडवेज बस स्टेंड स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा मिठाई वितरित कर जन्मोत्सव मनाया।
कार्यक्रम में विधायक मनीष असीजा, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, महापौर कामिनी राठौर एवं अखिल भारतीय कोरी-कोली समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शंखवार सहित अन्य लोगों ने वीरांगना के शौर्य और बलिदान को याद किया। समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह शंखवार ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का साहस और देशभक्ति सदैव समाज को प्रेरणा देती रहेगी। महामंत्री केशवदेव शंखवार, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह शंखवार, जिला उपाध्यक्ष रोहित कुमार शंखवार, पूर्व पार्षद विधाराम शंखवार ने बताया कि वीरांगना की जयंती के उपलक्ष्य में 29 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज शंखवार ने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस दौरान अमित माहौर, अनिल शंखवार, रविंद्र शंखवार, लाइक सिंह, अजब सिंह शंखवार, डॉ. रामबहादुर शंखवार, रविकांत शंखवार, नरेश चंद्र, ऊषा शंखवार, रामनरेश शंखवार, मनोज शंखवार, सुनील कुमार, गौरव कुमार, बलवीर सिंह, अभय कबीर पंथी एवं सहदेव शंखवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
Jansaamna