Monday, November 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

♦राजकीय आईटीआई में भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित
♦कौशल, प्रतिभा और संस्कृति का संगम बना समारोह
♦विकसित भारत पर भाषण, कौशल आधारित नाटक एवं कालबेलिया नृत्य ने बांधा समां।
मदनगंज किशनगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, किशनगढ़ में दीक्षांत समारोह बड़े उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि संपर्क संस्थान अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार अनिल लढ़ा थे। सहायक निदेशक दिव्या कजवाड़कर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष विभिन्न ट्रेडों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यार्थियों ने विकसित भारत विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर देश के विकास में युवाओं एवं तकनीकी शिक्षा की भूमिका को रेखांकित किया।
इस अवसर पर श्री लढ़ा ने विद्यार्थियों से जीवन मे ईमानदारी से अपना कार्य करने व स्किल इंडिया पर चर्चा करते हुए उन्हें बधाई दी।
वहीं, आईटीआई विद्यार्थियों के हुनर, तकनीकी दक्षता एवं रोजगारपरक कौशल को प्रदर्शित करता नाटक और राजस्थान की लोक संस्कृति को जीवंत करती कालबेलिया नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उपलब्धियों और सांस्कृतिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह ने विद्यार्थियों को अपने कौशल पर गर्व करने, नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा प्रदान की।