Monday, November 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मंडलीय सम्मेलन में फिरोजाबाद के कांग्रेसियों ने दिखाया दमखम

मंडलीय सम्मेलन में फिरोजाबाद के कांग्रेसियों ने दिखाया दमखम

-भाजपा नेता कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने थामा कांग्रेस का दामन
फिरोजाबाद। आगरा के रोहता नगर चौराहे पर आयोजित कांग्रेस के मंडलीय सम्मेलन में फिरोजाबाद के सैकड़ों कांग्रेसियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं का जोशीला स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दो बार के पूर्व पार्षद कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि भाजपा के कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और संघर्ष में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने आजीवन कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया।
मंडलीय सम्मेलन में हाजी सईद पटेल, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार शर्मा एडवोकेट, शैलेंद्र शुक्ला सरपंच, शांतिदास शखवार, अनिल यादव, जगदीश वाल्मीकि, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव, विराट दिवाकर, हरिशंकर तिवारी, बीएस गौतम, प्रशांत तिवारी, संदीप तिवारी, चंद्रकांत यादव, आशीष तिवारी, मुकेश गौड़, गुलाम जिलानी, लाला लाइन, गांधी, जयपाल यादव, रामप्रवेश यादव, राजेंद्र कुमार, संदीप कुमार, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।