Monday, November 23, 2026
Breaking News
Home » खेल » डीआर इंटर कालेज में संपन्न हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता

डीआर इंटर कालेज में संपन्न हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता

शिकोहाबाद। डीआर इंटर कॉलेज एवं सिटी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित प्रथम दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक ने अंडर-16 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दो दिनों तक आयोजित प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में बालक एवं बालिका वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में कुल 135 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 102 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 12 बालक वर्ग में दीपक, देव एवं विवेक ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में तान्या, साक्षी एवं काजल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-16 बालक वर्ग में मयंक, आदर्श एवं अर्पित ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। अन्य स्पर्धाओं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को संस्थापक ओमप्रकाश यादव, प्रधानाचार्या श्वेता यादव ने मेडल और प्रशस्ति पत्र वितरत कर किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज, शुभंकर, विकल, रमेश, प्रतीक्षा, बाबी, पूनम एवं आशीष का महत्वपूर्ण योगदान रहा।