Monday, June 16, 2025
Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुरसान खंड में मनाया गया हिन्दू सम्राज्य दिवस

हाथरस। वीर छत्रपति शिवाजी महाराज ने धर्म की रक्षा, हिन्दू समाज के संरक्षण और हिन्दू राज्य की स्थापना के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। शिवाजी की दूरदर्शी नीतियों से हिन्दू साम्राज्य की नींव रखी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें अपना आदर्श मानता है। यह विचार संघ के जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने मुरसान खंड के जेपी डिग्री कॉलेज में आयोजित हिन्दू सम्राज्य दिवस कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ किया गया। मुख्य वक्ता आशीष सेंगर ने बताया कि सन 1674 में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ और हिन्दू पदपादशाही की स्थापना हुई। इसी उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।

Read More »

12 जून को फरह के परखम आएंगे डॉ. मोहन भागवत

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 12 जून को मथुरा जनपद के फरह क्षेत्र के परखम गांव में आयोजित संघ के सामान्य वर्ग प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आएंगे। वह यहां तीन दिन प्रवास करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संघ के पदाधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं। फरह के गऊ ग्राम परखम स्थित दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में 28 मई से संघ का सामान्य वर्ग प्रथम प्रशिक्षण चल रहा है, जो 18 जून तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में मेरठ, उत्तराखंड और ब्रज प्रांत के स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिदिन पूर्ण गणवेश में योगाभ्यास और संघ की विभिन्न पद्धतियों का अभ्यास कराया जा रहा है।

Read More »

बड़े मंगल पर समाजसेवियों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

रोहनिया, रायबरेली।  रोहनिया ब्लॉक के परसीपुर, हनुमानगंज और मसौदाबाद चौराहे पर पांचवें बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप छोला चावल, पूड़ी सब्जी और नींबू शरबत वितरित किया गया। परसीपुर चौराहे पर हर वर्ष की भांति इस बार भी प्राचीन शिव मंदिर में पहले सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद छोले चावल का विशाल भंडारा संपन्न हुआ। समाजसेवी राकेश पटेल ने जानकारी दी कि इस आयोजन में सतीश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय, पवन तिवारी, देशराज, राम सिंह पटेल, श्रीराम पटेल, श्यामू पटेल, लक्ष्मी चंद निर्मल, अरविंद मौर्य और प्रदीप त्रिपाठी सहित गांव के अनेक लोगों ने सहयोग किया।

Read More »

हनीमून पर मेघालय गई इंदौर की नवविवाहिता सोनम, पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करने की आरोपी महिला सोनम रघुवंशी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह से कई सप्ताह से चल रही तलाश का अंत हो गया। इस मामले को सुलझाने वाले पुलिस अधिकारी, पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिम ने एक टीवी चैनल से खास बातचीत में बताया कि पुलिस ने उसे कैसे पकड़ा। दो राज्यों में फैली इस जांच में कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का आरोप है कि यह सुनियोजित हत्या का मामला है। सिम ने एक न्यूज चैनल को बताया कि मृतक की पत्नी और उसके कथित साथी राज कुशवाह को फंसाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। श्री सिम ने कहा, “पहले तो हमने मान लिया कि वे खो गए हैं। इलाके में पहले भी कोई घटना घट चुकी है जिसमें कोई लापता हो गया था, इसलिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें पहले से ही तलाश कर रही थीं। हमें लगा कि यह भी कुछ ऐसा ही मामला हो सकता है—शायद कोई दुर्घटना।

Read More »

व्यापारी चाय चौपाल में एसपी सिटी ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश की अध्यक्षता में घंटाघर सदर बाजार समिति द्वारा भगत जी वस्त्र भंडार पर व्यापारी चाय पर चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। सीता आभूषण के मालिक सुनील अग्रवाल उर्फ किशन दादा ने बताया कि सदर बाजार में फल विक्रेताओं के ठेलों का आतंक बना हुआ है। सुबह से ही ये ठेले दुकानों के सामने और बीच सड़क पर खड़े हो जाते हैं। दुकानदार द्वारा उन्हें हटाने का प्रयास करने पर विवाद और मारपीट की नौबत आ जाती है। उन्होंने एसपी सिटी से आग्रह किया कि इन ठेलों को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट कराया जाए। विकास राज पोरवाल ज्वेलर्स ने कहा कि सदर बाजार में ई-रिक्शा के कारण जाम की विकराल समस्या बनी हुई है।

Read More »

प्रत्येक महिला को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करना है – मिथलेश वशिष्ठ

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत महिला प्रकोष्ठ द्वारा बौधाश्रम रोड स्थित गोपाल मैरिज होम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष पंडित मिथलेश वशिष्ठ एवं महानगर अध्यक्ष पंडित ऋचा दीक्षित ने भगवान महर्षि परशुराम शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष पंडित मिथलेश वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को एकजुट करते हुए संगठन को मजबूती देनी है। जनपद की प्रत्येक महिला को संगठन से जोड़ना जरूरी है, तभी संगठन की शक्ति और प्रभाव दोनों बढ़ेगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।

Read More »

संपूर्ण समाधान दिवस में आयीं 168 शिकायतों में से मात्र 14 शिकायतों का हुआ निस्तारण

हाथरस। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील सासनी में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। सासनी तहसील में समाधान दिवस के दौरान कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मात्र 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, हाथरस तहसील में 52 शिकायतों में से केवल 4, सादाबाद तहसील में 44 में से 2 और सिकन्द्राराऊ तहसील में 30 में से केवल 3 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। इस प्रकार कुल 168 में से मात्र 14 शिकायतों का निस्तारण हुआ।

Read More »

भूमि पूजन कर पार्षद ने किया वरिष्ठजनों को सम्मानित

कानपुर नगर। वार्ड 65 नौबस्ता पश्चिम के मातृछाया दामोदर नगर में दोनों साइड नाली एवं साइड पटरी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन पार्षद योगेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठजनों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि वह वार्ड 65 के संपूर्ण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास जताया है, उसे वे सेवा और विकास कार्यों के माध्यम से पूरी तरह निभाएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय वरिष्ठजनों ने पार्षद द्वारा मंदिरों में पानी के मटके और प्याऊ की व्यवस्था कराने जैसे कार्यों की सराहना की।

Read More »

महिला सम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की बैठक

कानपुर नगर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद की बैठक रविवार को दर्शनपुरवा में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पं. कौशल किशोर अवस्थी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर अवस्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव देश का नेतृत्व किया है, लेकिन वर्तमान समय में वह राजनीतिक क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। चुनावों के समय सभी राजनीतिक दल ब्राह्मणों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उन्हें भुला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक ब्राह्मण समाज राजनीतिक दलों के मोह से बाहर नहीं आएगा, तब तक उसका विकास संभव नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने बताया कि परिषद की ओर से प्रत्येक मंडल स्तर पर ब्राह्मण चिकित्सा सम्मेलन एवं हर जिले में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

Read More »

ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल द्वारा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

रायबरेली। ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल द्वारा गरीब, निराश्रित, दिव्यांग जनों एवं बुजुर्गों के लिए प्रतिदिन संचालित धर्मार्थ दैनिक भंडारा, सुपरमार्केट रायबरेली के सेवारत 14 वर्ष पूर्ण होने एवं 15वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव सक्सेना, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार एवं नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने जानकारी दी कि यह भंडारा विगत 14 वर्षों से गरीब, निराश्रित, दिव्यांग एवं बुजुर्गों की सेवा में निरंतर समर्पित है। कार्यक्रम के दौरान मंडल के सहयोगियों सहित 51 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा अमरनाथ बर्फानी के शिवलिंग की आरती और पूजन से हुआ, जिसे राजेंद्र अवस्थी, जगदीश चैनानी, महेंद्र अग्रवाल, पंकज मिश्रा एवं गंगेश चौरसिया ने संपन्न कराया। भजन संध्या का संचालन मुकेश शुक्ला जागरण ग्रुप द्वारा किया गया, वहीं नीलम गुप्ता द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकगीत गायिका दृष्टि पांडे के गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर विवश कर दिया।

Read More »