रायबरेली। ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल द्वारा गरीब, निराश्रित, दिव्यांग जनों एवं बुजुर्गों के लिए प्रतिदिन संचालित धर्मार्थ दैनिक भंडारा, सुपरमार्केट रायबरेली के सेवारत 14 वर्ष पूर्ण होने एवं 15वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव सक्सेना, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार एवं नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने जानकारी दी कि यह भंडारा विगत 14 वर्षों से गरीब, निराश्रित, दिव्यांग एवं बुजुर्गों की सेवा में निरंतर समर्पित है। कार्यक्रम के दौरान मंडल के सहयोगियों सहित 51 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा अमरनाथ बर्फानी के शिवलिंग की आरती और पूजन से हुआ, जिसे राजेंद्र अवस्थी, जगदीश चैनानी, महेंद्र अग्रवाल, पंकज मिश्रा एवं गंगेश चौरसिया ने संपन्न कराया। भजन संध्या का संचालन मुकेश शुक्ला जागरण ग्रुप द्वारा किया गया, वहीं नीलम गुप्ता द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकगीत गायिका दृष्टि पांडे के गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर विवश कर दिया। अव्या शर्मा द्वारा शिव तांडव स्तोत्र पर दी गई प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। संत शिरोमणि गोविंद भाई जी ने आशीर्वचन दिए, जबकि पंडित संदीप मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 15वें वर्ष के शुभारंभ हेतु पूजन-पाठ कराया गया। भंडारे में पूरी-सब्जी, दही बड़ा, रसगुल्ला, छोला चावल, फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। सम्मानित समाजसेवियों में डॉ. शांति सिंह, डॉ. शैलजा सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. बी. सी. दुबे, महेश राजपाल, प्रदीप पांडे, परमजीत सिंह गांधी, धर्मेंद्र द्विवेदी (सभासद), मुंबई से रामकिशोर त्रिवेदी, नीलम त्रिवेदी, राजेश पांडे, जगदीश चैनानी, राजू अग्रवाल, दिलीप वाधवानी, शैलेंद्र अग्निहोत्री, जयप्रकाश जीवनानी, विकास साव, सुधीर मिश्रा, गोविंद श्रीवास्तव, राम प्रकाश श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता, सतीश त्रिवेदी, रमाकांत द्विवेदी, एसपी सिंह, शिव प्रकाश गुप्ता, शुभम मोदनवाल, अरविंद सोनी, शिवांश शुक्ला, पंकज मिश्रा, गंगेश चौरसिया समेत 51 विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया।सेंटर बार संगठन के महामंत्री योगेन्द्र दीक्षित का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।
Jansaamna