
गांधी कथा में शामिल हुए उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं एवं उपदेश हमेशा प्रासंगिक रहेंगे।
उन्होंने प्रख्यात गांधीवादी डा. शोभना राधाकृष्ण द्वारा ‘गांधी कथा’ की प्रस्तुति के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। महात्मा गांधी के ब्रिटिश शासकों के खिलाफ 09 अगस्त को किए गए भारत छोड़ो आह्वान के 77वें अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उपराष्ट्रपति ने लोगों से रचनात्मक तरीके से राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया।
इस कथा को महात्मा गांधी के कुछ प्रिय भजनों के साथ पेश किया गया।
नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति आवास स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य-सचिव डा. सच्चिदानंद जोशी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
Jansaamna
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की शैक्षिक यात्रा पर पधारे दक्षिण कोरिया की विश्व स्तरीय संस्था ‘एच.डब्ल्यू.पी.एल.’ (हीवेनली कल्चर, वल्र्ड पीस, रेस्टोरेशन आॅफ लाईट) के तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने विद्यालय की ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर शिक्षा पद्धति’ एवं विश्व एकता व विश्व शान्ति हेतु सी.एम.एस. के प्रयासों की भरपूर सराहना की। इस शैक्षिक यात्रा के दौरान दाक्षिण कोरियाई प्रतिनिधियों सुश्री पार्क एह रियम, सुश्री सिओ अन्जेयांग एवं सुश्री कैंग वोनयंग ने सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी से भेंट कर ‘डिक्लेरेशन आॅफ पीस एण्ड सीजेशन आॅफ वाॅर (डी.पी.सी.डब्ल्यू.) स्मृति पत्र प्रदान किया। इससे पहले, तीन दिवसीय शैक्षिक यात्रा के दौरान दाक्षिण कोरिया से पधारे प्रतिनिधियों ने सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों में जाकर विद्यालय की शिक्षा पद्धति का अध्ययन किया एवं विद्यालय में प्रतिदिन होने वाली प्रार्थना सभा व अन्य गतिविधियों में शामिल हुए, साथ ही साथ छात्रों, शिक्षकों व प्रधानाचार्याओं से विचार विमर्श किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल की डायरेक्टर सुश्री पार्क एह रियम ने कहा कि इस यात्रा से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है और निश्चित ही विश्व एकता की शिक्षा 21वीं सदी की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हम सब मिलकर ‘विश्व एकता’ की आवाज उठायेंगे और सभी देशों में प्यार व शान्ति का वातावरण बनेगा। दल के सदस्यों ने कहा कि सीएमएस द्वारा प्रदान की जा रही संतुलित शिक्षा, विश्वव्यापी तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से हम बहुत अधिक प्रभावित हैं।
सासनी। अखिल भारतीय वाष्र्णेय वेलफेयर एसोसियेशन महिला इकाई सासनी संस्था ने हरियाली तीज महोत्सव धूम धाम से मनाया। जिसमें खेल, नृत्य एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। तथा आगामी कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
फिरोजाबाद। भारत छोडों आन्दोलन की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण महाकुम्भ अभियान को जनपद में सफल बनाने एवं सभी को प्रेरित करने के उददेश्य से जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने कलेक्ट्रेट स्टाफ के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी स्वंय अपने हांथो से पीपल का पौधा एवं अपर जिलाधिकारी पीले गुलमोहर का पौधा लगाकर सभी जनपद वासियों को एक संदेश दिया है कि सभी को इस पवित्र महाकुम्भ में कम से कम एक एक पौधा अवश्य ही लगाकर पुण्य कमाना चाहिए।
बीएसएस हाईटेक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कैडिंल जलाकर दी श्रंद्वाजली
फिरोजाबाद। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आईएपी एवं आईएमए फिरोजाबाद द्वारा चलाये जा रहे जन-जागरण अभियान के तहत बुधवार को यूनिटी हाॅस्पीटल मे एक सेमिनार आयोजित की गई।