शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। पूर्व अध्यापक ने अपनी पत्नी के देहांत के बाद उनकी याद में कस्बा शिवली में वाटर कूलर लगा उनके नाम को सदा बनाये रखने के लिए अनोखी पहल की शुरुआत की है। जिससे कस्बा वासियों ने पूर्व अध्यापक की अनोखे कार्य को देख सभी चका चौंद रह गए। आपको बता दे कि शिवली कस्बे पूर्व अध्यापक रंगी लाल वर्मा ने अपनी पत्नी स्व प्रेम वती पूर्व प्रधान रामपुर की याद में शिवली कस्बे में वाटर कूलर लगवा पेय जल की बेहतर व्यवस्था की है। वही रंगी लाल वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी प्रेम वती वर्मा उनकी बड़ी ही प्रिय थी और वह हमेशा ही उनको सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रही। उन्ही की याद में कस्बा शिवली में वाटर कूलर लगवा उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। और आम जनमानस व राहगीर उमस भरी गर्मी से छुटकारा पाने के लिए शुद्ध ठंडा जल पीकर राहत की सांस ले सकेंगे। वही पूर्व चेयरमैन राधा कृष्ण बाजपेई ने वाटर कूलर का उद्घाटन कर बताया कि रंगीलाल वर्मा ने कस्बा शिवली में वाटर कूलर लगवा एक मिशाल पेश की है जो शिवली वासी कभी नही भुला सकेंगे। और हर व्यक्ति को समाज हित के लिए आवश्यक कार्य जरूर करना चाहिए। वही मुख्य रूप से नीलू त्रिवेदी, दिनेश वर्मा, रामजी, श्याम जी, सुनील, गोपाल, आनन्द, अभिषेक, गोपी दीक्षित, बाल जी, रमन, राजेश कुमार वर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Read More »
Jansaamna
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी।
मैंने ऐसा विद्यालय नहीं देखा -एसडीएम
बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को जैसा प्रचण्ड बहुमत प्राप्त हुआ उसकी कल्पना शायद किसी को भी नहीं थी। राजनीतिक विश्लेषक इस जीत का श्रेय नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता तथा अमित शाह की रणनीतिक कुशलता को दे रहे हैं। 2014 में भाजपा को जहां 282 सीटें मिली थीं वहीं 2019 में यह आंकड़ा बढ़कर 303 तक पहुंच गया। इस चुनाव में भाजपा की सीटों में ही मात्र वृद्धि नहीं हुई बल्कि 2014 के मुकाबले उसे 33 प्रतिशत अधिक मत भी प्राप्त हुए। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को कुल 17.16 करोड़ वोट मिले थे। जबकि इस बार यह आंकड़ा 33.45 प्रतिशत बढ़कर 22.90 करोड़ को पार कर गया। राजग के बीते कार्यकाल में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के अन्दर घुसकर आतंकियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई को यदि छोड़ दें तो सरकार के शेष सभी निर्णयों पर आम जनता की ओर से प्रश्न-चिन्ह ही लगते रहे हैं। चाहे नोट बन्दी का मुद्दा हो या जीएसटी का| राफेल विमान डील हो या फिर सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो। बेरोजगारी की समस्या पर तो सरकार अन्त तक कोई ठोस कदम ही नहीं उठा पायी।
शिवली/कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो।
मीरजापुर, जन सामना ब्यूरो।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो।
भाजपा नेता दीपक गुप्ता ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती को ज्ञापन सौंपा