“क्लब के सदस्य पूरे भारत में योजना के तहत जरूरतमंदों को करेंगे रक्तदान”
कानपुर। जायसवाल युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जायसवाल (राजन) के अपने स्वजातीय बंधुओं की जीवन रक्षा को दृष्टिगत रखते हुए। उनके अपने उत्कृष्ट सामाजिक सहयोगी विचारों के क्रम में संतोष जायसवाल ने राष्ट्रव्यापी स्तर पर नितांत आवश्यक अभियान राष्ट्रीय रक्तसमर्पण योजना का शुभारंभ किया है। यह योजना एक अभियान तहत चलाई जाएगी। इस योजना का जायसवाल क्लब, जायसवाल युवा क्लब, जायसवाल महिला क्लब के बैनर तले वृहद आरम्भ होगा।जायसवाल क्लब के अनुसार अब देश में कहीं भी किसी भी स्वजातीय बँधु को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। तो क्लब के सदस्य जल्द से जल्द उन्हें, उनके स्थान पर ही रक्तदान करने का भर्षक प्रयास करेंगे और उनके जीवन रक्षा में अपना अमूल्य योगदान देंगे। इस अभिया और योजना को लेकर क्लब के पदाधिकारियों ने देश के समस्त स्वजातीय बंधुओं से अनुरोध है कि इस पुण्य कार्यक्रम रक्तसमर्पण महासमर्पण में अपनी भी सहभागिता निश्चित करें। जिससे किसी अपने का भला हो सके।
Read More »
Jansaamna
विशेष लक्षण से युक्त जहां अपनी अपूर्वता विचित्रता तथा विलक्षणा से मुग्ध और स्तब्ध कर देने वाले देश को भारत कहते हैं ।यहां मनाए जाने वाले तीज त्यौहारों से भारत का सौंदर्य विश्व में किसी को भी मोहित करने में सक्षम है ।जब ये त्यौहार वसंतोत्सव का मित्र हो फागुन के साथ मुस्कुरा कर रंग बिरंगे चटकीले रंगों की बहार लेकर आता है तब सोने पे सुहागा जैसा ही अहसास देता है। वसंत सर्दियों के अंत का प्रतीक है और गर्मियों से पहले होता है। इसलिए, वसंत की जलवायु विशेष रूप से मनभावन होती हैए जब फूल प्रचुर मात्रा में होते हैं। इस प्रकार होली को प्रकृति के वसंत सौंदर्य और अच्छी फसल के उपलक्ष्य मेंए रंगों के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। होली हिन्दुओं का ऐसा त्यौहार है जिसमें प्रेम ही प्रेम है और फागुन के महिने में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है।गुझियों का मिठाईयों का सौहार्द का अपनेपन का ये त्यौहार पुराने सभी गिले शिकवे को धूमिल कर रंगो की बौछार में अपने ही रंग में रंग देने का त्यौहार है।यह त्यौहार विशेष रूप से बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। होली का त्यौहार वैसे तो दो दिन तक मनाया जाता है पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंग बिरंगे रंगों को लोग एक दूसरे पर लगा कर इस त्यौहार की खुशी और बढ़ा देते हैं ।
कानपुर।
फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद|
फिरोजाबाद।