लीडर शिप के लिए दूरदर्शिता पारदर्शिता, ईमानदारी तथा लगन के साथ ही टीम भावना का होना जरूरी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के सभाकक्ष में निर्वाचन आयोग तथा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार रविकांत सिंह के दिशा निर्देश में टीटीएफ ट्रेनिंग कार्यक्रम के तीसरे दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यविकास अधिकारी केके गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व अमर पाल सिंह तथा उपजिला निर्वाचन अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी शिवशंकर गुप्ता में किस प्रकार शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा निर्वाचन 2017 को सम्पन्न कराया जाये के प्रशिक्षण देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश है उपजिला निर्चाचन अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए नामांकन फार्म में संसोधन कर दिया गया है। जिसे अधिकारी भली भांति जान ले साथ राजनैतिक दलों को इस बारे में बता दे।
Read More »
Jansaamna

कानपुर, जन सामना संवाददाता। शहर के गोलाघाट कैन्ट में स्वच्छ भारत अभियान का शुभारम्भ छावनी परिषद द्रारा किया गया। गोलाघाट छावनी परिषद स्कूल की प्रधानाचार्य नीता सामवेदी, स्वास्थ्य अधीक्षक प्रवीण गुप्ता व वार्ड की सभाषद प्रस्तावना तिवारी के पति सुमित तिवारी द्वारा स्कूली बच्चों व क्षेत्रीय नागरिकों को स्वच्छता पखवाड़ा के विषय में जानकारी दी गयी। वहीं स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान समस्त छावनी निवासियों से स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की गई कि खुले में शौंच न करें। शौच के लिए शौचालय का ही प्रयोग करें। सड़कों व गलियों में कचरा न फैलाये। कचरा फेंकने के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करें। वहीं पोलिथीन का प्रयोग कदापि न करें। यह गंदगी फैलाने में सहायक होती है। कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डालें व छावनी कर्मचारियों को सफाई करने में सहयोग करें। यदि कही गन्दगी फैल रही है तो उसकी सूचना दूरभाष न०05122381285 पर दें। सभी छावनी के निवासियों से अपील है कि स्वच्छता के लिए अपने अपने पड़ोसियों को भी प्रेरित करें। इस मौके पर नारा दिया गया ‘स्वच्छ छावनी, स्वस्थ छावनी।’