कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बिपाता गुलाब रानी इंटर कॉलेज नौरंगा में आज पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने रंगोली एवं मेहंदी सजाई तथा लांग जंप दौड़ खो-खो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर समस्त अध्यापक एवं छात्र छात्राओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। विद्यालय प्रधानाचार्य विपिन कुमार ने बताया कि खेलकूद से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है और वह विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ते हैं।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। वार्ड नम्बर 27 पैमेश्वर गेट पर नगर निगम की मेयर नूतन राठौर द्वारा पहली बार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों की समस्यों को सुना। मेयर द्वारा समस्यों को सुनने से क्षेत्र में लोग काफी खुश नजर आये।
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। लखनऊ परिक्षेत्र के नए निदेशक डाक सेवाएं के रूप में भारतीय डाक सेवा वर्ष 2001 बैच के अधिकारीकृष्ण कुमार यादव ने 6 जुलाई 2018 को कार्यभार ग्रहण कर लिया। जुलाई 2017 में लखनऊ परिक्षेत्र के गठन के बाद से श्री यादव इसके पहले पूर्णकालिक निदेशक बने हैं। लखनऊ परिक्षेत्र के अधीन कुल 7 डाक मंडल हैं। इनमें लखनऊ, लखनऊ जीपीओ, बाराबंकी, सीतापुर, फैजाबाद, रायबरेली और रेल डाक सेवा, लखनऊ शामिल हैं। कृष्ण कुमार यादव चर्चित हिन्दी साहित्यकार व ब्लाॅगर भी हैं और विभिन्न विधाओं में उनकी 7 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। बीते दिनों हुई सजेती थाने परिसर के पुलिस आवास पर एचसीपी की चाकुओं से गोंदकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी उससे आम जनता के अंदर भय व्याप्त हो गया है। प्रदेश की ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ धरना दिया और प्रदेश के साथ साथ केंद्र की सरकार को भी अपना निशाना बनाया। मृतक दरोगा के परिजनों को 50 लाख रुपया का मुआवजा दिया जाए। इस धरने में योगी तेरे जमाने में दरोगा की हत्या थाने में जैसे नारे लगाए जा रहे थे और असफल कानून व्यवस्था को लेकर तीर भी चलाये जा रहे थे धरने के नेतृत्व कर रहे विधायक अमिताभ बाजपेयी ने बताया कि वर्तमान की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गयी है। अपराधी बेलगाम हो चुके है प्रदेश में बढ़ते अपराधों का इसकदर बोल बाला हो गया है कि अब बेखौफ बदमाश थाने परिसर में ही दरोगा की हत्या कर सरकार को चुनौती देने का कार्य कर रहे है प्रदेश सरकार न तो अपराधों पर लगाम लगा पा रही है और न ही अपराधियो पर ही अंकुश लगा पा रही है हर तरफ हत्या,लूट, डकैती बढ़ती जा रही है और सरकार मौन है थाने में ही जब पुलिस के लोगों की हत्या हो रही है तो जनता का क्या होगा। हमारी मांग है कि दरोगा के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। धरने में चंद्रेश सिंह, नीरज सिंह, अभिमन्यु गुप्ता समेत सैकड़ो की संख्या में सपाई मौजूद रहे।