Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डम्फर से कुचलकर मासूम सहित महिला की मौत

डम्फर से कुचलकर मासूम सहित महिला की मौत

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम आनूपुर मोड़ चैराहे पर बेकाबू डंपर से कुचलकर मासूम बेटे सहित मां की मौत हो गई। सजेती पुलिस ने दोनों शवों को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम सरसी देवसढ़ ब्लाक भीतरगांव निवासी वीरेंद्र का पुत्र दीपक अपनी बहन अंगूरा देवी 40 वर्ष पत्नी महेश निवासी विजयपुर व अंगूरा के पुत्र सौरभ 3 वर्ष को मोटरसाइकिल से लेकर मौदहा जा रहा था। सुबह करीब 10ः00 बजे आनूपुर मोड़ चैराहे पर हमीरपुर की ओर जा रहे डंपर ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी सड़क पर गिरी अंगूरा व उसके 3 वर्षीय पुत्र सौरभ को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा दीपक को मामूली चोटें आई हैं। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग निकला।