Monday, June 22, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पर्यावरण दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता

पर्यावरण दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बिपाता गुलाब रानी इंटर कॉलेज नौरंगा में आज पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने रंगोली एवं मेहंदी सजाई तथा लांग जंप दौड़ खो-खो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर समस्त अध्यापक एवं छात्र छात्राओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। विद्यालय प्रधानाचार्य विपिन कुमार ने बताया कि खेलकूद से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है और वह विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ते हैं।