Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यक्ति ने गोलीमार की आत्म हत्या

व्यक्ति ने गोलीमार की आत्म हत्या

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना खेरगढ़ क्षेत्र गांव जफारा में एक व्यक्ति ने गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सूचना पर पहुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव जफारा निवासी 40 वर्षीय बन्टी पुत्र राजबहादुर ने विगत रात्रि में अपने घर पर स्वंय को गोलीमार कर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया। मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।