Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई को

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के निर्देशन में 14 जुलाई द्वितीय शनिवार को प्रातः 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर, कानपुर देहात में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 पराक्रय लिखित अधिनियम के वाद, विद्युत एवं जल विवाद (चोरी से संबंधित विवाद), राजस्व वाद, व्यवहारिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्तराधिकार के वाद तथा अन्य वाद/प्रकरण अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किये जायेंगे। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एकता वर्मा ने दी है।